{"_id":"608e909f0149c721bc404c7a","slug":"how-to-use-oximeter-for-check-oxygen-level","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक की सलाह: ऑक्सीजन लेवल की जांच के लिए ऑक्सीमीटर का सही तरीके से करें इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक की सलाह: ऑक्सीजन लेवल की जांच के लिए ऑक्सीमीटर का सही तरीके से करें इस्तेमाल
Mon, 03 May 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 May 2021 12:16 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रभात अग्रवाल का कहना है कि मरीज अपना ऑक्सीजन लेवल समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। इसके लिए ऑक्सीमीटर को सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी होता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दूसरी लहर में कोरोना वायरस सीधे फेफड़ों पर असर डाल रहा है। इससे सांस लेने में परेशानी हो रही है और ऑक्सीजन लेवल में कमी आ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रभात अग्रवाल का कहना है कि मरीज अपना ऑक्सीजन लेवल समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। इसके लिए ऑक्सीमीटर को सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी होता है।
विज्ञापन
डॉ. प्रभात अग्रवाल का कहना है कि जो मरीज कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं और होम आइसोलेशन में हैं। समय पर डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही दवाएं लें। अपना ऑक्सीजन लेवल की जांच जरूर करते रहें। इस दौरान घर में रहकर ही फेंफड़ों संबंधी एक्सरसाइज करते रहें। इससे भी ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है।
विज्ञापन
ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल इस तरह से करना चाहिए
- ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल करने से पहले उंगली को साफ करें।
- उंगली पर नाखून पॉलिश या रंग आदि नहीं लगा होना चाहिए।
- ऑक्सीमीटर को पूरे एक मिनट तक उंगली पर लगाकर रखें।
फेंफडे की कसरत से ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है
- सुबह उठकर अनुलोम-विलोम करें। सीढ़ियों पर चढ़े-उतरें। गुब्बारों को फुलाएं। 20 सेकंड से 60 सेकंड तक सांस को रोकें, ऐसा तीन बार करें।
फेफड़े में संक्रमण की पहचान इस तरह से करें
- यदि सांस लेने में दिक्कत हो रही हो तो समझ लें की वायरस फेफड़ों को संक्रमित कर रहा है।
- फेफड़े के निचले हिस्से में सूजन या तेज दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
- सूखी खांसी आना, खांसते वक्त सीने में दर्द होना भी कोरोना का लक्षण है।
लक्षण दिखने पर ये कदम उठाएं
- घबराएं नहीं, डॉक्टर से सलाह लें।
- अपने फेफड़े का सीटी स्कैन कराएं।
- हर आधे घंटे पर ऑक्सीमीटर से अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करें।
- परिवार के सदस्यों से दूरी बनाएं। किसी अन्य को संपर्क में न आने दें।
- खाली पेट बिल्कुल न रहें। खाली पेट रहने से वायरस आपके शरीर को ज्यादा प्रभावित कर सकता है।