फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How to release the result, UP Board has sought suggestions from school teachers and parents

रिजल्ट कैसे जारी करें, यूपी बोर्ड ने स्कूल शिक्षक और अभिभावकों से मांगे सुझाव

Thu, 10 Jun 2021 06:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
How to release the result, UP Board has sought suggestions from school teachers and parents
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को निरस्त कर दी हैं। इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। रिजल्ट को लेकर विद्यार्थी और अभिभावक असमंजस में हैं। हालांकि बोर्ड ने अपने ई-मेल पते पर अभिभावक और शिक्षकों से सुझाव मांगा है।
विज्ञापन

जनपद के करीब 84 हजार छात्र हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट क ी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने थे। परीक्षा केंद्रों की सूची भी शासन ने जारी कर दी थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण बोर्ड को परीक्षाएं निरस्त करनी पड़ीं। यूपी बोर्ड ने छात्रों प्रोन्नत करने का निर्णय लिया है। परीक्षाओं की अच्छी तैयारी कर चुके छात्र रिजल्ट को लेकर परेशान हैं। इसी के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य लोगों से सुझाव मांगा है। लोग अपने सुझाव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ई-मेल आईडी पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन

कोई भी व्यक्ति परीक्षाफल से संबंधित सुझाव बोर्ड द्वारा दी ई-मेल आईडी पर भेज सकता है। लोगों के सुझावों के आधार पर ही माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षाफल तैयार करेगा। -बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अच्छा समय मिल गया था। अच्छी पढ़ाई की, लेकिन परीक्षाएं निरस्त हो गईं। अब तनाव तो इस बात का है कि किस प्रकार से नंबर दिए जाएंगे। पेपर होते तो अंदाजा रहता कि कैसा रिजल्ट रहेगा। -यंकित कुमार, छात्र
पहले विद्यार्थियों के हाथ में था परीक्षा में अंक लाना। अब बोर्ड के हाथ में हैं। यदि अंक कम रह गए तो भविष्य पर इसका असर पड़ेगा। परीक्षा को लेकर अच्छी तैयारी चल रही थी। अब रिजल्ट देखने के बाद असमंजस की स्थिति खत्म होगी। -निशा कुमारी, छात्रा

रिजल्ट को लेकर शिक्षकों से पूछा। मगर शिक्षक कह रहे हैं कि बोर्ड की गाइडलाइन नहीं आई है। परेशान हैं कि परीक्षा परिणाम की स्थिति क्या रहेगी। रिजल्ट कैसा होगा। -निखिल कुमार, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed