फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How stolen bikes are kept thieves gave such information You will be surprised to know

Agra: चोरी की बाइक कैसे लगाई जाती हैं ठिकाने, चोरों ने दी ऐसी जानकारी; जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 21 Jun 2024 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Jun 2024 11:41 AM IST
सार

बाइक चोरी होने के बाद चोर पुलिस से बचने के लिए ऐसा तरीका अपनाते हैं, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। सबसे पहले चेसिस नंबर बदला जाता है। उसके बाद इन बाइकों को बेचा जाता है। 

 

विज्ञापन
How stolen bikes are kept thieves gave such information You will be surprised to know
पुलिस ने बरामद की चोरी की बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा से चोरी की बाइकें चेसिस व इंजन नंबर बदलकर बेची जा रही थीं। चारों आरोपियों के पास मास्टर चाबी थी। 15 दिन में उन्होंने चार बाइकें चुराईं। बृहस्पतिवार को सदर पुलिस ने दबोच लिया। बाइकें और मास्टर चाबी बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि इनका एक गैंग है।
विज्ञापन


पिछले 15 दिनों में शहर में 10 से अधिक बाइकें चोरी हो चुकी हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज से जूनियर डॉक्टर, मानसिक अस्पताल गेट से मरीज और आवास विकास स्थित हॉस्पिटल के बाहर से तीमारदार की बाइक चोरी हुई थी। सदर क्षेत्र में सैनिक विहार, राजश्री विहार कॉलोनी, स्वरूप नगर स्थित फैक्टरी और डिफेंस एस्टेट से भी बाइकें चोरी हुई थीं।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी अजीत व रंजीत मास्टर चाबी से बाइक चुराते थे। चोरी की बाइक को प्रशांत और सुशील चेसिस व इंजन नंबर बदलकर बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ चार चोरी के केस पहले से दर्ज हैं। बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करने पर पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed