{"_id":"661a1efc11bf4ee12309ed01","slug":"how-girl-got-burnt-in-front-of-her-lover-s-house-police-saw-something-like-this-in-cctv-whole-story-is-changin-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमी के घर के सामने कैसे जली युवती...सीसीटीवी में पुलिस को दिखा कुछ ऐसा; बदल रही पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेमी के घर के सामने कैसे जली युवती...सीसीटीवी में पुलिस को दिखा कुछ ऐसा; बदल रही पूरी कहानी
Sat, 13 Apr 2024 11:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:28 AM IST
सार
प्रेमी से धाखा मिलने के बाद युवती उसके घर पहुंची। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में वह गंभीर रूप से जल गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक तरफ जहां प्रेमी और उसके घरवालों पर युवती को जलाने का आरोप लगाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ ऐसा दिखा, जो इस कहानी को बदल रहा है...
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती प्रेमिका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में परिजन के साथ मिलकर प्रेमिका को जलाने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा मौके पर जांच के दौरान खंगाले गए सीसीटीवी कैमरे में युवती एक बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लाती दिखाई दे रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मोहल्ला नई बस्ती में प्रभात राठौर द्वारा परिजन की इच्छानुसार किसी अन्य जगह शादी कर ली थी और युवती रिया सेन से बातचीत भी बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज युवती शुक्रवार सुबह ही प्रेमी घर पहुंच गई थी। इसके बाद युवती संदिगध परिस्थिति में जल गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, जिसमें युवती एक बोतल में तरल पदार्थ लाते हुए दिख रही थी।
कुछ लोगों ने पुलिस को पूछताछ में युवती के खुद ही आग लगाने की बात बताई है। आग लगने के बाद वह प्रेमी के मकान में गई और फिर सड़क पर आकर गिर गई थी। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रभात राठौर को हिरासत में ले लिया है। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता चला कि युवती एक बोतल में खुद ही तरल पदार्थ लाई थी। मामले में जांच की जा रही है।