फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How did the B.Tech student die secret could not be revealed even after 17 months

UP: बीटेक छात्र की मौत आखिर कैसे हुई...17 महीने बाद भी नहीं खुल सका राज, मथुरा में मिली थी लाश

Sun, 29 Sep 2024 11:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 11:20 AM IST
सार

आगरा में रहकर बीटेक कर रहे छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उसकी लाश मथुरा में मिली थी। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था। 17 महीने बाद भी उसकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। 
 

विज्ञापन
How did the B.Tech student die secret could not be revealed even after 17 months
छात्र रमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कमिश्नरेट पुलिस बदमाशों को हाईटेक तरीके से पकड़ने और साक्ष्य जुटाने का दावा कर रही है। इसके बावजूद बीटेक छात्र रमन की माैत 17 महीने बाद भी अनसुलझी है। थाने के बाद जांच क्राइम ब्रांच में गई लेकिन नतीजा शून्य है। बेटे की माैत से आहत परिजन न्याय के लिए भटक रहे हैं। वह पुलिस की विवेचना पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन





 

घटना 15 मार्च 2023 की है। रमन यादव फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर स्थित गांव दहिलिया का रहने वाला था। वह डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। संस्थान के पास ही किराये पर कमरा लेकर रहता था। बड़े भाई अमित यादव ने बताया कि रमन परीक्षा दे रहा था। घटना वाले दिन कमरे से निकला और लापता हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार युवती की सूचना पर परिजन पहुंचे। रमन की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 17 मार्च को मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में एक प्लाट में रमन का शव मिला। ताऊ अवधेश कुमार ने रमन की हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि विवेचना चल रही है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। छात्र के मोबाइल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। 150 जीबी डाटा निकलकर आया है। उसे देखा जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन

बदल गए 8 विवेचक, नतीजा शून्य
अमित यादव ने आरोप लगाया कि थाना न्यू आगरा पुलिस ने 6 महीने तक विवेचना की। इस दाैरान 4 विवेचक बदले लेकिन नतीजा नहीं निकला। उन्होंने अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि रमन की हत्या में एक युवती और एक अन्य शामिल हैं। पुलिस कार्रवाई न होने पर विवेचना 4 अक्तूबर 2023 को क्राइम ब्रांच भेज दी गई। जांचकर्ता ने कई लोगों के बयान लिए। इसमें भी 4 निरीक्षक बदल गए लेकिन नतीजा शून्य है। पीड़ित परिजन ने शुक्रवार को भी अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed