फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How can the health of patients be improved by doctors or staff?

Agra News: चिकित्सक न स्टाफ कैसे सही हो मरीजों का स्वास्थ्य

Sun, 21 Jul 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jul 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
How can the health of patients be improved by doctors or staff?
कासगंज। जिले में 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किए गए। मेला में 926 मरीज इलाज को पहुंचे, लेकिन चिकित्सक व स्टाफ की कमी से मरीजों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। इससे मरीजों को उपचार कराने में काफी समय लगा।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास चिकित्सकों की काफी कमी है। आरोग्य मेला के लिए 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक की व्यवस्था रही। स्वास्थ्य केंद्रों पर पैरामेडिकल स्टाफ की कमी रही। मात्र 48 पेरामेडिकल स्टाफ ही उपलब्ध हो सका। पवसरा नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक डॉ. शोहेब ने मरीजों को देखा। इस केंद्र पर कुल मरीज 82 मरीज आए। बुखार के पांच, सांस के पांच, बीपी का एक, शुगर का एक, एनीमिया के दो मरीज आए। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला पर 101 मरीज आए। सबसे अधिक 33 मरीज त्वचा की बीमारी के पहुंचे। इसके अलावा बुखार के छह, सांस का एक, बीपी के चार, शुगर के तीन मरीज आए। सात गर्भवती महिलाओं ने अपनी प्रसव पूर्व जांच कराई। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 926 मरीज अपना इलाज कराने के लिए पहुंचे। इन मरीजों में 418 पुरुष, 341 महिलाएं व 167 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed