फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How advocate fell from the 8th floor SIT started investigation crime scene will also be repeated

यूपी: 8वीं मंजिल से कैसे गिरे अधिवक्ता...एसआईटी ने शुरू की जांच; क्राइम सीन भी दोहराया जाएगा

Tue, 12 Mar 2024 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 09:16 AM IST
सार

अधिवक्ता की मौत के मामले में एसआईटी की जांच शुरू हो गई है। अधिवक्ता एक फ्लैट की बालकनी से दूसरे फ्लैट में कैसे गए, इसकी जानकारी जुटाने के लिए डेमो किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
How advocate fell from the 8th floor SIT started investigation crime scene will also be repeated
अधिवक्ता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मंगलम आधार अपार्टमेंट में अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। दबिश में शामिल एसओ, दरोगा और सिपाहियों की भूमिका के बारे में पता किया जा रहा है। अपार्टमेंट में घटना के समय मौजूद लोगों के बयान लेने की तैयारी कर ली गई है। वहीं हत्या के मुकदमे में आरोपी मनोज की भी तलाश की जा रही है। वह घर से फरार हो गया है।
विज्ञापन


1 मार्च को अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर अधिवक्ता की मौत हो गई थी। पत्नी सुनीता शर्मा ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले में तत्कालीन एसओ न्यू आगरा राजीव कुमार, एसआई अनुराग सहित 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद अधिवक्ता आंदोलनरत हो गए थे। न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया था। मामले में बार कौंसिल के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पापी ससुर: बहू के बेडरूम में आकर किया गंदा काम, पति और सास से शिकायत पर मिला ऐसा जवाब; सदमे में है वो
विज्ञापन
विज्ञापन






 

शनिवार को एसआईटी का गठन किया गया था। इसमें डीसीपी सिटी के साथ तीन एसीपी और एक इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है। एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। दबिश में शामिल पुलिसकर्मियों से लेकर अधिवक्ता के गिरने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों से पूछताछ की जाएगी। वहीं फ्लैट नंबर 801 से 802 की बालकनी से जाने का लाइव डेमो भी किया जाएगा। इसके लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला को पत्र लिखा गया है।

ये भी पढ़ें -   ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत: आखिरी बार लाल का चेहरा भी नहीं देख सकी मां, गांव नहीं सुलगे चूल्हे


 

उधर, अधिवक्ता सुनील शर्मा के खिलाफ मनोज ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसने अधिवक्ता पर अपहरण कर जबरन जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया था। अधिवक्ता की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसमें मनोज को भी आरोपी बनाया है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। वह घर से फरार हो गया है। एक टीम को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed