{"_id":"6762873b0f8b679c8d01bca4","slug":"house-tax-will-be-collected-from-flats-built-in-multiple-apartments-municipal-corporation-issued-order-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मल्टीपल अपार्टमेंट में बने फ्लैटों से होगी गृहकर की वसूली, नगर निगम ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मल्टीपल अपार्टमेंट में बने फ्लैटों से होगी गृहकर की वसूली, नगर निगम ने जारी किया आदेश
Wed, 18 Dec 2024 01:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:56 PM IST
सार
नगर निगम की आय में वृद्धि और कर वसूली को लेकर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है। ऐसे में अब बहुमंजिला इमारतों में बने फ्लैट्स का शत प्रतिशत टैक्स जमा कराना होगा।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा नगर निगम की आय में वृद्धि और कर वसूली को लेकर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। सभी बहुमंजिला इमारतों में बने फ्लैट्स का शत प्रतिशत टैक्स जमा कराना होगा।
कर निर्धारण के कार्य में लगे सभी जोनल अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और कर अधीक्षकों को प्रमाणपत्र भी देना होगा कि उन्होंने सभी भवनों पर शत प्रतिशत करारोपण किया है। 25 दिसंबर के बाद नगर आयुक्त खुद इसकी समीक्षा करेंगे।नगर निगम में पहली बार मल्टीपल अपाॅर्टमेंट में बने फ्लैट्स को कर के दायरे में लाया जा रहा है। टैक्स विभाग की टीम लगातार मल्टीपल अपार्टमेंट का सर्वे कर उनमें बने फ्लैट्स पर कर का निर्धारण कर रही हैं।
अपर नगर आयुक्त द्वितीय सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि अभी तक चिह्नित 220 अपार्टमेंट में 15204 फ्लैट चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 8975 पर कर का निर्धारण किया जा चुका है। इसके अलावा जो भवन किसी वजह से टैक्स लगने से बचे हैं, उन पर भी कर का निर्धारण किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अपने अपार्टमेंट में बने फ्लैट के स्वामित्व से संबंधित सभी अभिलेख नगर निगम के जोनल कार्यालय अथवा राजस्व निरीक्षक को उपलब्ध करा दें।