फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   House tax rates will not increase this year relief in water tax also rate hike proposal rejected

खुशखबर: इस साल नहीं बढ़ेंगी गृहकर की दरें, जल कर में भी राहत; टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज

Thu, 06 Jul 2023 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Jul 2023 10:20 AM IST
सार

बढ़ती महंगाई में राहत की खबर ये है कि इस साल न तो गृहकर बढ़ेगा और ना हीं जलकर। नगर निगम में दर बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। वहीं कार्यकारिणी बैठक में भाजपा पार्षद रवि बिहारी माथुर उपसभापति पद पर चुने गए। 
 

विज्ञापन
House tax rates will not increase this year relief in water tax also rate hike proposal rejected
house tax - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर के 3.50 लाख घरों और संपत्तियों के लिए यह खबर राहत भरी है। नगर निगम इस साल गृहकर और जलकर में बढ़ोतरी नहीं करेगा। बुधवार को नगर निगम कार्यकारिणी में अधिकारियों ने गृहकर और जलकर की दर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन कार्यकारिणी सदस्यों ने इस पर आपत्ति करते हुए गृहकर वसूली का दायरा बढ़ाने की सलाह दी। गृहकर की दर बढ़ाने का प्रस्ताव चर्चा के बाद खारिज कर दिया गया। इस बैठक में उपसभापति पद पर भाजपा पार्षद रवि बिहारी माथुर को चुना गया।
विज्ञापन

मेयर हेमलता दिवाकर की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी बैठक में उपसभापति के चुनाव के बाद अधिकारियों ने 100 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का लक्ष्य रखते हुए दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इसके पक्ष में कहा कि झांसी नगर निगम में 3.10 रुपये की दर से गृहकर वसूला जाता है, जबकि आगरा में यह दर 1.30 रुपये है। उपसभापति रवि विहारी माथुर ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति की और कहा कि शहर में 3.50 लाख घर और संपत्तियां हैं। नगर निगम केवल 1.10 लाख संपत्तियों से ही गृहकर ले पा रहा है। अगर दायरा बढ़ाकर सभी संपत्तियों से टैक्स वसूला जाए तो दर बढ़ाने की जरूरत नहीं है। एक लाख संपत्तियां ऐसी हैं, जिनका बिल्डर ने बैनामा नहीं किया और लोग किराए पर रह रहे हैं। इनसे टैक्स लिया जाए तो 200 करोड़ से ज्यादा हो जाएगा। मेयर हेमलता दिवाकर ने उनकी बात का समर्थन किया और टैक्स न बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यकारिणी ने गृहकर का लक्ष्य बढ़ाकर 125 करोड़ रुपये कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल ने बीते साल का बजट कर दिया पेश

निगम अधिकारियों का प्रस्ताव खारिज हुआ तो जलकल विभाग ने बीते साल का बजट ही पेश कर दिया। कार्यकारिणी सदस्यों ने आपत्ति करते हुए सदन में बजट का पूर्ण विवरण पेश करने के लिए कहा। अब इस बजट पर नगर निगम के सदन में चर्चा होगी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी रोहन सिंह आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें - 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी: डरी और कुछ सहमी थी वो, कोई न समझ सका दर्द; उठाया खौफनाक कदम
 
विज्ञापन

चार बार के पार्षद रवि माथुर चुने गए उपसभापति

नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी की बैठक में उपसभापति का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया। कार्यकारिणी में भाजपा के नौ और बसपा के तीन पार्षदों ने सर्वसम्मति से चार बार के पार्षद भाजपा के रवि विहारी माथुर को उपसभापति चुन लिया। कार्यकारिणी सदस्यों बद्रीप्रसाद, हरिओम गोयल, सुधीर राठौर, मंजू प्रजापति, हेमलता चौहान, बनवारी लाल, अनू गुप्ता, यशपाल, कप्तान सिंह आदि ने उनका स्वागत किया।


 

1092 करोड़ रुपये के बजट में यह है खास

- गृहकर वसूली के लिए 100 की जगह 125 करोड़ का लक्ष्य
- निर्माण कार्यों के लिए 50 से बढ़ाकर 70 करोड़ का प्रस्ताव
- कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज दो से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये
- पॉलिथीन, गंदगी, कचरा जलाने पर जुर्माना 1.50 करोड़ वसूलने का लक्ष्य
- अमृत योजना में एक करोड़ की जगह 10 करोड़ रुपये के काम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed