फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   House collapses in Mathura half a dozen people injured after being buried under debris death of a child

UP News: मथुरा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबने से आधा दर्जन लोग घायल; एक बच्चे की मौत

Mon, 02 Sep 2024 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 09:49 AM IST
सार

मथुरा के डीग गेट स्थित टीला नई बस्ती में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबने से कई लोग घायल हो गए। वहीं एक बच्चे की मौत की सूचना है। 

 

विज्ञापन
House collapses in Mathura half a dozen people injured after being buried under debris death of a child
मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा शहर के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की नई बस्ती में रविवार रात दो बजे करीब एक मकान भरभराकर  गिर गया। इस हादसे में मलबे के नीचे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग दबकर घायल हो गए। एक मासूम की जान चली गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आस पास के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन




स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही मलबे में दबे घायलों को बहार निकालना शुरू कर दिया। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जफर नाम के व्यक्ति का यह मकान था। एक मासूम की इस हादसे में मौत हो गई है। सीओ सिटी प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि एक मासूम कि मौत हो गई है। चार घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed