{"_id":"62ef5a1693aed03c78142a52","slug":"house-collapsed-during-the-rain-whole-family-got-buried-in-the-rubble-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: बारिश के दौरान गिरा मकान, मलबे में दब गया पूरा परिवार, अस्पताल में कराए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: बारिश के दौरान गिरा मकान, मलबे में दब गया पूरा परिवार, अस्पताल में कराए गए भर्ती
Sun, 07 Aug 2022 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:52 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रविवार सुबह बारिश के चलते मकान गिर जाने से मकान स्वामी सहित चार लोग मलबे में दबे गए। हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने सभी को मलबे से बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में बारिश के चलते रामगढ़ क्षेत्र स्थित आकाशवाणी रोड अजमेरी गेट में मकान गिरने से चार लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।
आकाशवाणी रोड अजमेरी गेट में मोहम्मद शाकीर का मकान है। मकान के आसपास प्लॉट है। रविवार अल सुबह हुई झमाझम बारिश के कारण मकान के आसपास प्लॉटों में जलभराव हो गया। तभी मोहम्मद शाकीर का मकान भरभरा कर गिर पड़ा, जिसमें मलबे में मोहम्मद शाकीर, उसकी पत्नी नूरबानो, नाती अर्श व नाजिया दब गई। हादसा होते ही पीड़ित परिवार में चीख पुकार मच गई।
आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्रीय लोगों की मदद से मकान के मलबे में दबे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। जिनकी हालत गंभीर होने पर उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसा रविवार अल सुबह हुई बारिश के दौरान हुआ था। घायलों को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया था। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर भर्ती किया गया है।