फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   house collapsed during the rain whole family got buried in the rubble Firozabad

Firozabad: बारिश के दौरान गिरा मकान, मलबे में दब गया पूरा परिवार, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Sun, 07 Aug 2022 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 11:52 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रविवार सुबह बारिश के चलते मकान गिर जाने से मकान स्वामी सहित चार लोग मलबे में दबे गए। हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने सभी को मलबे से बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
house collapsed during the rain whole family got buried in the rubble Firozabad
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में बारिश के चलते रामगढ़ क्षेत्र स्थित आकाशवाणी रोड अजमेरी गेट में मकान गिरने से चार लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


आकाशवाणी रोड अजमेरी गेट में मोहम्मद शाकीर का मकान है। मकान के आसपास प्लॉट है। रविवार अल सुबह हुई झमाझम बारिश के कारण मकान के आसपास प्लॉटों में जलभराव हो गया। तभी मोहम्मद शाकीर का मकान भरभरा कर गिर पड़ा, जिसमें मलबे में मोहम्मद शाकीर, उसकी पत्नी नूरबानो, नाती अर्श व नाजिया दब गई। हादसा होते ही पीड़ित परिवार में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्रीय लोगों की मदद से मकान के मलबे में दबे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। जिनकी हालत गंभीर होने पर उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसा रविवार अल सुबह हुई बारिश के दौरान हुआ था। घायलों को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया था। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed