{"_id":"6af62cd4358a8906ea0ea3ea","slug":"hours-of-waiting-for-buses-to-delhi-a-scramble-to-secure-a-seat-agra-news-c-25-agr1034-1210574-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिल्ली जाने की बसों का घंटों इंतजार, सीट पाने के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिल्ली जाने की बसों का घंटों इंतजार, सीट पाने के लिए मारामारी
Fri, 13 Nov 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
आगरा। त्योहार की छुट्टियां खत्म होते ही लोग काम पर लौट रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर जाने वाली बसों के इंतजार में यात्री आईएसबीटी से लेकर हाईवे तक घंटों खड़े रहे। बस रुकते ही सीट पाने के लिए धक्कामुक्की मची। अतिरिक्त बसें चलाने और फेरे बढ़ाने के दावों के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिली।
सुबह 11 से देर शाम तक आईएसबीटी पर दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा जाने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। बस अड्डे के अंदर और बाहर हाईवे पर यात्री बसों का इंतजार करते रहे। बस रुकते ही यात्री सामान लेकर दौड़ते दिखे। गेट से भीतर न जा पाने पर खिड़कियों से सामान भीतर फेंकने लगे। कोई बैग हाथ में लिए था तो कोई सिर और कंधे पर भारी सामान। सीट पाने की जल्दबाजी में यात्रियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
स्थानीय रूट मैनपुरी, एटा, इटावा, कासगंज, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, बदायूं और बरेली जाने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। आईएसबीटी प्रबंधक चंद्रहंस सिंह ने बताया कि मथुरा और दिल्ली की ओर यात्रियों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त बसें लगाई गईं और फेरे भी बढ़ाए गए। बसें लगातार भरकर जा रही हैं। सैटेलाइट बस अड्डा प्रभारी रमेश तिवारी ने बताया कि अलीगढ़ और हाथरस जाने वाले यात्रियों की संख्या सामान्य रही और किसी को परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
बॉक्स
लंबे रूट के लिए डिपोवार यह रहा आवंटन
दिल्ली-एनसीआर के लिए ईदगाह डिपो से 40, ताज से 21, फोर्ट से 50, फाउंड्री नगर से 30 और बाह से 20 बसें आवंटित की गईं। ईदगाह से फर्रुखाबाद के लिए 10, कानपुर 8, गोरखपुर 12 और रुपेडिया 10 बसें चलीं। फोर्ट से बरेली 8, कानपुर, लखनऊ और फर्रुखाबाद 5-5, चित्रकूट के लिए 10 बसें निर्धारित की गईं। फाउंड्री नगर से लखनऊ 15, कानपुर 5, मेरठ 10, फर्रुखाबाद 15, देहरादून चार, बरेली 15 और मैनपुरी 5 बसें रोड पर उतारी गईं।
-- -- -
बॉक्स में
फोटो
छठी मैया के गीतों से गूंजे स्टेशन
छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ सामान्य रही। यात्रियों को बैठाने के लिए स्टेशन के दोनों ओर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए आरपीएफ जवान तैनात हैं। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि यात्रियों के स्वागत के लिए आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और आगरा फोर्ट समेत मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर छठी मैया के पारंपरिक गीत बजाए जा रहे हैं। कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
-- --