{"_id":"59eb319f4f1c1b68678b6c3e","slug":"hottest-diwali-in-last-ten-year-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 साल में सबसे गर्म रही ये दिवाली, सुबह को स्वेटर निकला न शॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल में सबसे गर्म रही ये दिवाली, सुबह को स्वेटर निकला न शॉल
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 21 Oct 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
दिवाली
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार की दिवाली बीते दस सालों से ज्यादा गर्म रही। दशक की सबसे गर्म दिवाली पर अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया।
यही नहीं बीते साल की दिवाली से तुलना करें तो इस दिवाली दिन में पारा पांच डिग्री और रात में 9 डिग्री ज्यादा रहा। गोवर्धन पूजा की सुबह सर्दी की जगह गर्मी रही। शॉल और स्वेटर की जगह लोग सुबह टी शर्ट में नजर आए।
बीते दस सालों के मौसम आंकड़ों के मुताबिक दिवाली पर दिन में तापमान 30 डिग्री और रात में 14 डिग्री के आसपास रहा है। इस बार यह 36.8 डिग्री और 23.2 डिग्री पर रहा जो सामान्य से क्रमश: तीन और पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन तक तापमान स्थिर रह सकता है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

तापमान ज्यादा रहने से हुआ ये फायदा
दिवाली पर बीते साल से तापमान पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने के कारण प्रदूषण की मात्रा में भी कमी रही। दरअसल, तापमान का सीधा संबंध मिक्सिंग हाइट से है। मिक्सिंग हाइट ज्यादा तापमान पर ऊपर ही रहती है और धुंआ, प्रदूषण की मात्रा कम दर्ज होती है।
सर्दी में यह नीचे होने पर धुएं और प्रदूषण के तत्व ऊपर नहीं जा पाते। इससे स्मॉग बढ़ने लगता है। गर्मी के कारण हवा में प्रदूषणकारी तत्व तेजी से वायुमंडल में ऊपर पहुंचते हैं, जिससे नीचे लोगों की श्वसन प्रक्रिया पर असर कम पड़ता है।

दिवाली पर ऐसा रहा है तापमान
साल अधिकतम न्यूनतम
2017 36.8 23.2
2016 31.1 14.4
2015 30.8 15
2014 28.4 17
2013 31.4 14.1
2012 30.2 15.7
2011 29.6 14.8
2017 36.8 23.2
2016 31.1 14.4
2015 30.8 15
2014 28.4 17
2013 31.4 14.1
2012 30.2 15.7
2011 29.6 14.8