फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hotels and restaurants fined for burning coal-fired furnaces

Agra News: कोयले से भट्ठियां जलाने पर होटल और रेस्तरां पर लगाया जुर्माना

Fri, 23 Jan 2026 03:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Hotels and restaurants fined for burning coal-fired furnaces
आगरा। कोयला जलाने पर रोक के बाद भी होटल और रेस्तरां लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने ताजगंज जोन में होटल समोगर और पिंच ऑफ स्पाइस रेस्तरां के निरीक्षण के दौरान कोयले से जलती भट्ठियों को देखा तो उन पर एनजीटी के आदेश के तहत जुर्माना लगाया। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

टीम को होटल समोगर में जांच के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास भी मिले, जिस पर एक हजार हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया। निगम के जोनल सेनेटरी ऑफिसर महेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर ही दोनों जगह कोयले से जलाई जा रही भट्ठियों को बंद कराया गया। होटल प्रबंधन को चेतावनी दी गई है कि दोबारा कोयला जलाया गया तो 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ होटल को सील करने और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसएफआई योगेंद्र कुशवाहा सहित प्रवर्तन दल सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



40 से ज्यादा होटल, ढाबे, रेस्तरां पकड़े जा चुके
कोयला जलाने पर रोक के बाद भी एक माह में 40 से ज्यादा होटल, रेस्तरां और ढाबों पर प्रवर्तन दल को भटिठ्यां जलती मिलीं। शहर में 650 से ज्यादा होटल और रेस्तरां हैं, जबकि 70 से ज्यादा ढाबे हाईवे पर चल रहे हैं, जहां कोयले का उपयोग किया जा रहा है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा है कि यह अभियान जारी रहेगा। यदि कोई होटल या रेस्तरां नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed