{"_id":"63a1dbbb854ff203da5713d6","slug":"hotel-worker-beaten-to-death-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: लेनदेन के विवाद में होटल कारीगर की पीटकर हत्या, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: लेनदेन के विवाद में होटल कारीगर की पीटकर हत्या, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tue, 20 Dec 2022 09:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Dec 2022 09:29 PM IST
सार
एटा के जलेसर का रहने वाला युवक गोवर्धन के एक होटल में तंदूर बनाने का काम करता था। मंगलवार की सुबह वह कमरे पर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में मंगलवार सुबह होटल कारीगर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कारीगर काम कर अपने कमरे पर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया था। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जुटी है।
विज्ञापन
एटा के जलसेर निवासी पुरुषोत्तम (30) 10 वर्ष से गोवर्धन में अशोका होटल पर तंदूर रोटी बनाने का काम करता था। मंगलवार सुबह पुरुषोत्तम होटल से काम कर घर लौट रहा था। आरोप है कि गोवर्धन-सौंख बाईपास मार्ग पर जैसे ही पुरुषोत्तम पहुंचा, तभी उसे राजेश निवासी जलेसर एटा सहित अन्य दो व्यक्तियों ने घेर लिया। आरोपियों ने रुपये के लेनदेन को लेकर उसे बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि
उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी राधे देवी ने हरिओम, राजेश निवासी जलेसर सहित तीन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि होटल कारीगर पर कमरे पर लौटते समय नामजद व्यक्तियों ने हमला कर दिया था। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन