{"_id":"624b3d90c27afd4ae271b053","slug":"hot-winds-scorched-the-temperature-reached-42-degree-celsius-mainpuri-news-agr5292299189","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, गर्म हवाओं ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, गर्म हवाओं ने झुलसाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लगातार बढ़ रही गर्मी के साथ ही लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सोमवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में गर्मी से बचने की हर कोशिश नाकाम साबित हुई। मौसम के पूर्वानुमान के अनुमान आगामी दो दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
मार्च माह से ही इस बार गर्मी के सितम से लोग परेशान हैं। पहले पखवाड़े में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसके बाद भी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। लोग चिंतित हैं कि अभी जब तापमान इतना है तो मई-जून में क्या हाल होगा। सोमवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल भरा रहा। 42 डिग्री सेल्सियस के तापमान में गर्म हवाएं लोगों को झुलसाती रहीं।
गर्मी के चलते दोपहर में बाजारों में सन्नाटा रहा। बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी कम ही लोग नजर आए। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन
आज छाए रह सकते हैं बादल
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो दिन गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्वानुमान है कि मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रह सकते हैं, इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।