फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hot Weather in Agra

दो दिन राहत के बाद पारा उछला, आज भी रहेगी उमस

Wed, 14 Jul 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hot Weather in Agra
आगरा। दो दिन की राहत के बाद मंगलवार को उमस भरी गर्मी रही। दिन में पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान फिर से 39.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक उमस बुधवार को भी बरकरार रहेगी। बृहस्पतिवार को बादलों की लुकाछिपी हो सकती है और बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10 बजे ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहरभर तेज धूप के कारण लोग पसीने से तरबतर हो गए। पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पास रहने के कारण शाम को भी सूर्यास्त के बाद तपिश बनी रही। इसका असर न्यूनतम तापमान पर भी पड़ा। रात में भी पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बुधवार को उमस परेशान कर सकती है। बादलों की लुकाछिपी शाम को हो सकती है। बृहस्पतिवार को बारिश के आसार बन सकते हैं। दिन में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed