फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hot talk between SP MLA and villagers over Jai Shri Ram slogan in mainpuri

जय श्रीराम के जयकारे को लेकर सपा विधायक से भिड़ गए ग्रामीण, कलेक्ट्रेट में हंगामा

Sat, 07 Sep 2019 08:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Sep 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
hot talk between SP MLA and villagers over Jai Shri Ram slogan in mainpuri
कलेक्ट्रेट में सपा विधायक से भिड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार दोपहर श्रीराम के जयकारे को लेकर गांव पुंडरी के ग्रामीण सपा विधायक से भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। ग्रामीणों के व्यवहार का विधायक के समर्थकों ने भी विरोध किया। कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप करके मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन


विकास खंड जागीर की ग्रामसभा पुंडरी के ग्रामीण शुक्रवार को डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय से सरकारी आवास न मिलने की शिकायत लेकर आए थे। ग्रामीण शिकायत करके सभाकक्ष के पास पहुंचे ही थे, तभी उनकी मुलाकात किशनी से सपा विधायक बृजेश कठेरिया से हो गई। 
विज्ञापन


सपा विधायक ने ग्रामीणों से उनकी समस्या के बारे में पूछा तो कुछ ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने विधायक पर जय श्रीराम के जयकारे का विरोध करने का आरोप लगाया। इस बीच ग्रामीणों और विधायक के बीच नोकझोंक होने लगी। कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप करके मामले को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला 

करीब चार माह पहले पुंडरी गांव में पुलिस ने अवैध शराब के मामले में तीन युवकों को पकड़ा था। विधायक के अनुसार सत्तापक्ष से जुड़े एक युवक को पुलिस ने गांव से कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया था। इस मामले में विधायक ने एएसपी से शिकायत की थी। विधायक के अनुसार पुलिस हिरासत से छूटने के बाद युवक ने गांव में पहुंचकर जय श्रीराम के नारे लगाए थे। 

युवक और उसके परिजन इस बात से खुन्नस मानते हैं कि सपा विधायक ने पुलिस से शिकायत की थी। वहीं ग्रामीण प्रबल प्रताप ने बताया कि भागवत कथा में जयश्री राम के जयकारे को लेकर विधायक ने विरोध किया था। इतना ही थाने जाकर भी इसकी शिकायत की थी। इसी वजह से ग्रामीण आक्रोशित हैं।

सपा विधायक बृजेश कठेरिया का कहना है कि हमें जय श्रीराम के नारे से कोई परहेज नहीं है। राजनीतिक द्वेष भावना के चलते आरोप लगाए गए हैं। पुलिस की ओर से अवैध शराब के आरोपी को छोड़े जाने के मामले में शिकायत करने से गांव के कुछ लोगों रंजिश मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed