फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hostel Tragedy: Student Found Dead Another Critically Injured in Mysterious Gunfire Suicide or Murder

UP: रि. डिप्टी एसपी के बेटे संग हॉस्टल में क्या हुआ...सिर में लगी गोली, दोस्त की मौत, लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद

Wed, 10 Sep 2025 08:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 08:04 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के आरसीआई विद्या विहार हॉस्टल में सिर में गोली लगने से पीजीडीएम के छात्र दीपक कुमार (22) की मौत हो गई, जबकि न्यू आगरा निवासी उसका दोस्त देवांश चौहान (22) सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल है। उसका नॉलेज पार्क-1 स्थित कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर आगरा से परिजन रवाना हो गए। 
 

विज्ञापन
Hostel Tragedy: Student Found Dead Another Critically Injured in Mysterious Gunfire Suicide or Murder
ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट होस्टल में चली गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाॅस्टल में गोली लगने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। यह नहीं पता चला है कि गोली किसने मारी थी। एक छात्र की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर हैं। घायल छात्र देवांश के परिजन न्यू आगरा स्थित कृपाल काॅलोनी में रहते हैं। जानकारी मिलने पर वो अस्पताल के लिए रवाना हो गए। पिता सुरेंद्र चाैहान डिप्टी एसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने काॅलोनी में दावत भी दी थी। इसमें बेटा भी शामिल हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन



 

पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर, चार कारतूस, कारतूस के दो खोखे, दोनों छात्रों के मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया है। फोन और लैपटॉप में लॉक लगा है। फॉरेंसिक टीम ने भी हॉस्टल के कमरे का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल को पुलिस ने सील कर दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद पंचायतनामा भरा जाएगा। घटना के बाद हॉस्टल और कॉलेज प्रशासन मीडिया के सवालों से बचते रहे। हॉस्टल में रहने वाले छात्र भी डरे दिखाई दिए। उन्होंने किसी भी प्रकार के सवालों के जवाब देने से मना कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बंद कमरे में आपसी विवाद में गोली मारने और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि पहले इनमें से किसी ने साथी को गोली मारी और फिर खुद को भी सिर में गोली मार ली। अभी यह पता नहीं चल सका है कि गोली चलाने वाला कौन था और विवाद की वजह क्या थी। मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं है। 

 
विज्ञापन

देवांश ने रात 1 बजे की थी पिता से बात
पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार से रविवार तक अवकाश पर होने से देवांश आगरा स्थित घर आया था। देवांश घर पर अकेला था। सोमवार रात करीब एक बजे उससे मोबाइल पर बात हुई थी। उसने किसी प्रोजेक्ट के पूरा करने के लिए सुबह पांच बजे घर से निकलने की बात कही थी। उन्होंने समझाया था कि भविष्य को लेकर ज्यादा चिंता न करे। अगर किसी विषय में फेल भी हो जाता है तो दोबारा प्रयास कर सकता है।

 

सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा भी दे रहे थे
पुलिस का कहना है कि दोनों छात्र सरकारी नौकरी की परीक्षा में शामिल होते थे। दोनों इस बात की भी चर्चा करते थे कि अन्य दोस्त बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी करने के साथ वरिष्ठ सरकारी पदों पर तैनात हैं। एसीपी विवेक रंजन का कहना है कि मानसिक तनाव के एंगल से भी जांच की जा रही है। अब तक यह नहीं साफ हो सका है कि पहले गोली किसने चलाई थी।

 

दीपक के कमरे में हुई घटना
पांच मंजिला हॉस्टल में देवांश का कमरा और दीपक का कमरा एक ही तल पर हैं। दोनों का एक-दूसरे के कमरे में आना-जाना था। देवांश घर से हॉस्टल पहुंचने के कुछ देर बाद ही दीपक के कमरे में पहुंच गया था। इसके बाद घटना हुई।

 

हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई
हास्टल प्रबंधन की भी लापरवाही सामने आई है। रिवॉल्वर से दो गोलियां चलीं और सुरक्षाकर्मियों, वार्डन और अन्य कर्मचारियों को भनक तक नहीं लगी। दोनों छात्रों की कक्षा 10 बजे शुरू हो जाती है लेकिन दोनों कॉलेज भी नहीं गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed