{"_id":"5a571aed4f1c1b18198b470b","slug":"hostel-facility-for-agra-university-girl-student","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिलेगा इससे सस्ता हॉस्टल, आगरा विवि की छात्राओं के लिए सुविधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिलेगा इससे सस्ता हॉस्टल, आगरा विवि की छात्राओं के लिए सुविधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
अागरा विवि
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के खंदारी परिसर में स्थित महिला छात्रावास में विश्वविद्यालय से संबद्ध किसी भी कालेज की छात्राएं महज 25 रुपये मासिक किराए पर रह सकती हैं। छात्रावास में मेस की सुविधा भी उपलब्ध है। छात्रावास में 100 छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था है। 30 छात्राएं रह रही हैं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर महिला छात्रावास का निर्माण समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया है। कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित की पहल पर इसका संचालन 19 अगस्त 2017 से विश्वविद्यालय प्रशासन कर रहा है।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा के मुताबिक छात्रावास में प्रवेश की इच्छुक छात्राएं छात्रावास की अधीक्षिका से खुद संपर्क कर सकती हैं। उनके मोबाइल नंबर 9267123016 पर संपर्क कर सकती हैं।

Trending Videos
जमा करने होंगे इतने रुपये
सभी वर्ग की छात्राओं के लिए छात्रावास का किराया समान (25 रुपये प्रतिमाह) है। छात्राओं से प्रतिभूति राशि ली जाएगी। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को 200 रुपये और अनुसूचित जाति एवं जनजाति की छात्राओं से 100 रुपये एक मुश्त लिया जाएगा।
जो कि अध्ययन समाप्त होने के बाद छात्रावास छोड़ने पर छात्रा को वापस कर दिया जाएगा। छात्रा को अपने साथ खाने-पीने के बर्तन, ओढ़ने और बिछाने के लिए ले जाना होगा। छात्राएं छात्रावास के संबंध में विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।