{"_id":"5d303ba58ebc3e6c935cec7e","slug":"hospital-wears-helmet-during-duty-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में स्टाफ ने हेलमेट पहनकर किया काम, मरीज और तीमारदार हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में स्टाफ ने हेलमेट पहनकर किया काम, मरीज और तीमारदार हैरान
Fri, 19 Jul 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट पहनकर काम करते जिला अस्पताल के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के जिला अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ के साथ हुई मारपीट के बाद कर्मचारियों का आक्रोश थम नहीं रहा है। अस्पताल स्टाफ ने गुरुवार को अनोखे तरीके से घटना का विरोध किया, जिसे देखकर मरीज और तीमारदार भी हैरान रह गए।
गुरुवार को चिकित्सक और कर्मचारी हेलमेट पहनकर अस्पताल पहुंचे और काम किया। स्टाफ को हेलमेट पहन काम करते देख हर कोई हैरान रह गया। उनकी मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई के साथ ही जिला अस्पताल में पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
बता दें कि 10 जुलाई की रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी में महिला के साथ आए तीमारदारों ने इमरजेंसी में तैनात स्टाफ के साथ मारपीट की थी। इस घटना में डॉ. राजेश यादव व फार्मासिस्ट गौरव गुप्ता के चोट आई थी।
विज्ञापन
मामले में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। आक्रोशित कर्मचारियों ने बुधवार को काला फीता बांध विरोध किया था। उनका कहना है कि जब तक सुरक्षा की स्थाई व्यवस्था नहीं होती तब तक विरोध जारी रहेगा।