फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hospital wears helmet during duty in mainpuri

जिला अस्पताल में स्टाफ ने हेलमेट पहनकर किया काम, मरीज और तीमारदार हैरान

Fri, 19 Jul 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
hospital wears helmet during duty in mainpuri
हेलमेट पहनकर काम करते जिला अस्पताल के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के जिला अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ के साथ हुई मारपीट के बाद कर्मचारियों का आक्रोश थम नहीं रहा है। अस्पताल स्टाफ ने गुरुवार को अनोखे तरीके से घटना का विरोध किया, जिसे देखकर मरीज और तीमारदार भी हैरान रह गए।
विज्ञापन


गुरुवार को चिकित्सक और कर्मचारी हेलमेट पहनकर अस्पताल पहुंचे और काम किया। स्टाफ को हेलमेट पहन काम करते देख हर कोई हैरान रह गया। उनकी मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई के साथ ही जिला अस्पताल में पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन


बता दें कि 10 जुलाई की रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी में महिला के साथ आए तीमारदारों ने इमरजेंसी में तैनात स्टाफ के साथ मारपीट की थी। इस घटना में डॉ. राजेश यादव व फार्मासिस्ट गौरव गुप्ता के चोट आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। आक्रोशित कर्मचारियों ने बुधवार को काला फीता बांध विरोध किया था। उनका कहना है कि जब तक सुरक्षा की स्थाई व्यवस्था नहीं होती तब तक विरोध जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed