फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hospital vandalized, doctor-staff beaten

आगरा: आईसीयू के चार्ज को लेकर अस्पताल में तोड़फोड़, मरीज के साथ आए लोगों ने डॉक्टर-कर्मचारी को पीटा

Mon, 21 Feb 2022 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 21 Feb 2022 02:14 AM IST
सार

अस्पताल में मरीज के साथ आए लोगों ने स्टाफ के साथ मारपीट की। डॉ. राजीव उपाध्याय को भी डंडा मार दिया गया। घटना से चिकित्सकों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
Hospital vandalized, doctor-staff beaten
अस्पताल में मारपीट करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर के शहीद नगर में रविवार रात को उपाध्याय हॉस्पिटल में बच्चे को भर्ती कराने आए तीमारदारों का कर्मचारियों से आईसीयू के चार्ज को लेकर विवाद हो गया। उनमें मारपीट होने लगी। आरोप है कि मरीज के साथ आए लोगों ने मारपीट कर दी। डॉ. राजीव उपाध्याय को भी डंडा मार दिया गया। आईसीयू में तोड़फोड़ की गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। तब तक आरोपी भाग गए।

विज्ञापन


डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि रविवार रात तकरीबन नौ बजे छोटा उखर्रा के कुछ लोग नौ साल के बालक को भर्ती कराने लाए थे। उसकी हालत गंभीर थी। दूसरे हॉस्पिटल ने उसे रेफर किया था। वह बच्चे की हालत को देखते हुए भर्ती करने के लिए तैयार हुए। कर्मचारियों ने तीमारदारों को आईसीयू का चार्ज बताया। यह सुनने के बाद मरीज के साथ आए लोग भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग आ गए। 

विज्ञापन

डॉक्टर के कंधे पर मारा डंडा 

कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। उन्होंने मारपीट कर दी। कर्मचारियों ने बीचबचाव का प्रयास किया। वह भी आ गए। मगर, उन पर भी हमला बोला गया। उनके कंधे में डंडा मार दिया, जिससे वो चोटिल हो गए। महिला कर्मचारियों को भी पीटा। लोगों ने आईसीयू में तोड़फोड़ भी की। इससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद आरोपी भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर देर रात आईएमए के पदाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस भी पहुंच गई। तब तक तीमारदार अपने मरीज को लेकर जा चुके थे। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि  हॉस्पिटल कर्मचारियों और मरीज के साथ आए लोगों में विवाद के बाद मारपीट हुई है। दोनों तरफ लोग घायल हुए हैं। मामले में तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed