{"_id":"672903742fe5149c220a85ff","slug":"hospital-staff-wore-black-bands-for-work-when-fir-was-not-registered-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-126616-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एफआईआर दर्ज नहीं होने पर अस्पताल स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एफआईआर दर्ज नहीं होने पर अस्पताल स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर किया काम
Mon, 04 Nov 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते फार्मासिस्ट। संवाद
मैनपुरी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में स्टाफ के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मंगलवार तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो वे हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं।
शनिवार की रात 10 बजे के करीब कुछ आरोपियों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में स्टाफ के साथ मारपीट की थी। इसकी तहरीर रात में ही कोतवाली पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने जांच की बात कहते हुए रविवार को भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को जिला अस्पताल में काली पट्टी बांधकर काम किया। इसमें फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और वार्डबॉय शामिल रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी विरोध जताते हुए कार्रवाई करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है।
परिषद के मंडलीय सचिव डॉ. शिवमंगल सिंह ने कहा कि अगर पुलिस ने मंगलवार तक एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की तो वे हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। काली पट्टी बांधकर विरोध जताने वालों में अवधेश सिंह, उदयप्रताप, मो. असलम, नृपेंद्र सिंह, शिवदत्त कुमार, रुचि यादव, स्नेहा, वैष्णवी और शशी शामिल रहे।