फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hospital Refused Corona Examination Of Student Dm Ordered

छात्र की कोरोना वायरस जांच से अस्पताल ने किया इनकार, मैनपुरी डीएम ने दिए निर्देश

Sun, 15 Mar 2020 03:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 15 Mar 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Hospital Refused Corona Examination Of Student Dm Ordered
जिला अस्पताल मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में पहुंची महिला ने अपने भाई को कोरोना का संदिग्ध बताया है। महिला की बात को जब जिला अस्पताल के स्टाफ ने अनसुना कर दिया तो महिला ने जिलाधिकारी को फोन कर दिया। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर, संबंधित युवक को आइसोलेशन वार्ड में रखने के साथ ही नमूने लेकर जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


रविवार को शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी एक महिला अपने भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। महिला ने यहां इमरजेंसी में तैनात स्टाफ से कहा कि उसके भाई में कोरोना जैसे लक्षण दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर इमरजेंसी स्टाफ ने तत्काल चिकित्साधीक्षक को जानकारी दी। चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके सागर ने डॉक्टर आरके सिंह को भेजकर युवक से पूछताछ की। इसके बाद कोरोना की जांच कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई के साथ आई महिला को इससे संतुष्टि नहीं हुई तो उसने जिलाधिकारी को फोन कर भाई के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमएस व सीएमओ को निर्देश दिए कि संबंधित युवक को आइसोलेशन वार्ड में रखते हुए जांच के लिए सैंपल भेजा जाए। 

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र का निवासी है युवक 
राजा का बाग निवासी बहन ने जिस युवक को कोरोना संदिग्ध बताया है वह युवक मूल रूप से एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। वह दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

विगत 10 मार्च को होली पर वह घर पहुंचा। इसके बाद से उसे खांसी, जुकाम व बुखार था। शनिवार को युवक ने इसकी जानकारी शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी अपनी बहन को दी। रचना रात में ही उसे फर्रुखाबाद ले गई। यहां उसे कोई संतुष्टि नहीं मिली तो रविवार की सुबह रचना अपने भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंची।

डीएम ने सीएमओ व सीएमएस को दिए निर्देश 
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर सीएमएस और सीएमओ को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति यदि कोरोना को लेकर संदिग्धता दिखाते हुए अपनी जांच कराना चाहता है तो उसके प्राथमिक लक्षण देखते हुए उसकी जांच कराई जाए। डीएम ने इसके लिए निर्देश दिए हैं कि एक और वार्ड स्थापित किया जाए जिसमें इस प्रकार के संदिग्ध मरीजों को रखा जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed