फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hospital

अस्पताल के स्टाफ को दी अग्रिश्मन यंत्र के प्रयोग की जानकारी

Sat, 26 Dec 2020 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
hospital
मैनपुरी। जिला अस्पताल में शनिवार को अग्निशमन विभाग की तरफ से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला अस्पताल के डॉक्टर, नर्सेज स्टाफ, एएनएम और अन्य कर्मचारियों को आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध हैं। आपात स्थिति में आग जैसी घटनाओं पर कैसे नियंत्रण पाया जाए। इसके लिए इन यंत्रों का प्रयोग करने की जानकारी अस्पताल के प्रत्येक व्यक्ति को होना जरूरी है। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ब्रजेंद्र सिंह ने अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग के साथ गैस सिलिंडर में लगी आग पर कैसे काबू पाया जाए के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने आग की घटना के दौरान मरीजों को किस प्रकार वार्ड से बाहर लाया जाए। आग को वार्ड में फैलने से कैसे रोका जाए आदि की भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रभारी सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, अस्पताल की मैनेजर वरुणा पूनम, डॉ. विवेक यादव, आरके वर्मा, जितेंद्र सिंह, मनोरमा देवी, उर्मिला देवी, रामश्री, शिवांगी, मुनीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed