फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hospital in the house Drug department team raided Medicines were filled in sacks

घर में अस्पताल: बोरों में भरी थीं दवाएं, औषधि विभाग ने की सीज, मेडिकल स्टोर के शटर गिरे

Sat, 11 Mar 2023 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 11:56 AM IST
सार

औषधि विभाग की टीम ने यहां छापा मारा। कार्रवाई के दौरान यहां से दवाओं को सीज कर दिया और तीन दवाओं के नमूने लिए गए।

विज्ञापन
Hospital in the house Drug department team raided Medicines were filled in sacks
कार्रवाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र में औषधि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की शाम विभागीय टीम ने पुलिस के साथ एक मकान पर छापा मार दवाओं का अवैध भंडारण पकड़ा है। मकान से 10 लाख की दवाएं सीज की गई हैं। यह दवाएं 12 अलग-अलग बोरों में भरी हुईं थीं। औषधि विभाग की टीम ने तीन दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। विभागीय कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के मेडिकल स्टोर के शटर गिर गए। 
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक एके आनंद ने बताया कि शाम गोपनीय सूचना मिली की थाना यमुनापार क्षेत्र के नगला हरप्रसाद स्थित मकान में दवाओं का अवैध भंडार बनाया गया है। मकान में अस्पताल भी चलाया जा रहा है। पुलिस को साथ लेकर डीआई एके आनंद ने गोपनीय सूचना के आधार पर यमुनापार के उस मकान पर पहुंच गए। उस समय मकान के बाहर ताला लगा मिला। आसपास के लोगों से जब जानकारी की गई तो बताया कि यह मकान विनोद निवासी नगला हर प्रसाद का है। लोगों ने यह भी बताया कि विनोद यहां अस्पताल भी चलाते हैं और दवाओं की सप्लाई होती है। 
विज्ञापन


औषधि विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से मकान का ताला खुलवाया और निरीक्षण किया। मकान के अंदर से 12 बोरों में आयुर्वेदिक, एलोपैथिक, मल्टी विटामिन दवाएं भरी मिलीं। औषधि विभाग की टीम ने दवाओं को सीज कर दिया और तीन दवाओं के नमूने लिए गए। डीआई ने बताया कि दवाओं की कीमत 10 लाख से अधिक है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे विनोद दवा का लाइसेंस भी नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जयपुर नेशलन हाईवे-21 पर भीषण हादसा: स्लीपर कोच बस डिवाइडर से टकरा कर पलटी, दो की मौत, तीन दर्जन से अधिक घायल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed