फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident on Jaipur National Highway-21 Sleeper coach bus collided with divider two killed

जयपुर नेशलन हाईवे-21 पर भीषण हादसा: स्लीपर कोच बस डिवाइडर से टकरा कर पलटी, दो की मौत, तीन दर्जन से अधिक घायल

Sat, 11 Mar 2023 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 11:47 AM IST
सार

सूचना पर पुलिस भी मौक पर पहुंच गई। इस दौरान दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे में घायल अन्य यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
accident on Jaipur National Highway-21 Sleeper coach bus collided with divider two killed
demo pic

विस्तार

जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर खेड़ली मोड़ के पास एक स्लीपर कोच बस हादसे का शिकार हो गई। बताया गया है कि चालक को नींद की झपकी आने से बस  डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौक पर पहुंच गई। इस दौरान दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे में घायल अन्य यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


हादसा भरतपुर में जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर खेड़ली मोड़ के पास हुआ। स्लीपर कोच बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर भुसावर सर्किल के पुलिस अधिकारी निहाल सिंह शेखावत और भुसावर थाना प्रभारी मदनलाल मीणा घटनास्थल पर पहुंचे। राहगीर व ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को भुसावर एवं महुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसा में दो यात्रियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।  पुलिस ने बताया कि बस भरतपुर से जयपुर की तरफ जा रही थी। निजी स्लीपर बस में लगभग चालीस सवारियां थीं। मृतकों की अभी तक  कोई शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed