{"_id":"6af6a0262602c30fb3077c39","slug":"horses-steal-the-show-at-bateshwar-fair-marwari-horse-valued-at-rs-4-5-lakh-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बटेश्वर मेले में घोड़ों का जलवा, 4.50 लाख का मारवाड़ी घोड़ा बना आकर्षण, देखें डांस का ये वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बटेश्वर मेले में घोड़ों का जलवा, 4.50 लाख का मारवाड़ी घोड़ा बना आकर्षण, देखें डांस का ये वीडियो
Fri, 13 Nov 2026 12:32 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:32 PM IST
सार
ऊंट, खच्चर और गधों का मेला संपन्न होने के बाद अब बटेश्वर में घोड़ों का मेला भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। व्यापारी बचे हुए घोड़े लेकर गढ़मुक्तेश्वर मेले की तैयारी कर रहे हैं, जबकि जिला पंचायत अब लोक मेले की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन
घोड़े का गजब डांस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा से करीब 80 किमी दूर तीर्थ बटेश्वर में लगने वाला उत्तर भारत का प्रमुख पशु मेला अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मेले में घोड़ों की रफ्तार, नाच और हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में उम्दा नस्ल के घोड़ों और घोड़ियों की खरीद-बिक्री का सिलसिला जारी है। खास बात ये है कि बरेली के सुलेमान का 4.50 लाख रुपये कीमत वाला मारवाड़ी घोड़ा सबसे ज्यादा चर्चा में है। वजह है कि उसकी तेज रफ्तार ने मेले में पहुंचे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
बटेश्वर मेला क्या है और कहाँ लगता है?
आगरा की बाह तहसील में यमुना नदी के किनारे स्थित तीर्थ बटेश्वर में हर साल दिवाली से कार्तिक पूर्णिमा तक उत्तर भारत का ये प्रमुख मेला लगता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1646 में तत्कालीन भदावर नरेश बदन सिंह ने कराई थी। पहले इस मेले का आयोजन पशुओं की खरीद-बिक्री के लिए होता था। अब जिला पंचायत की ओर से इसका आयोजन कराया जाता है। मेले के पहले चरण में पशु मेला और दूसरे चरण में लोक मेले का आयोजन किया जाता है। पशु मेले में दूर-दराज के राज्यों से व्यापारी और किसान ऊंट, घोड़े, घोड़ियां, खच्चर और गधे लेकर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन