फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horse racing organized in Bateshwar cattle fair in agra

बटेश्वर पशु मेला: सलामी से 'बादल' ने लूटी वाहवाही, घुड़दौड़ में 11 लाख का घोड़ा हीरो बना विजेता

Tue, 09 Nov 2021 12:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Nov 2021 12:31 AM IST
सार

आगरा के ऐतिहासिक बटेश्वर पशु मेले में सोमवार को हॉर्स शो हुआ। जिसमें घोड़ों के करतब देखकर लोग दंग रह गए। इस दौरान घुड़दौड़ का आयोजन भी हुआ। इसमें घोड़ा हीरो विजेता रहा। 

विज्ञापन
Horse racing organized in Bateshwar cattle fair in agra
बटेश्वर पशु मेला में हुई घुड़दौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बटेश्वर पशु मेले में सोमवार को जिला पंचायत ने घुड़दौड़ का आयोजन किया। घोड़े बादल ने सलामी से वाहवाही लूटी। सरपट दौड़ में हीरो विजेता बना। इस दौरान घोड़े-घोड़ियों के करतब देखकर दर्शक स्तब्ध रह गए। बता दें कि एक से एक महंगे घोड़े आए हैं। 

विज्ञापन

 
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने किया। एटा के विक्रम सिंह के घोडे़ बादल ने अतिथियों को सलामी दी। लालजीत, बेनीराम, मुन्ना सिंह भदौरिया, करू, मेघश्याम के घोडे़- घोड़ी खूब नाचे। 
विज्ञापन


बटेश्वर पशु मेला: लग्जरी गाड़ियों से भी महंगी हैं घोड़ी, 'चांदनी-चमेली' की कीमत 85 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़ में फिरोजाबाद के भोला का घोड़ा हीरो विजेता बना। मेले में इसकी कीमत 11 लाख रुपये लग चुकी है। एटा के कुलदीप की घोड़ी रानी द्वितीय, फतेहपुर के साजू का घोड़ा सुल्तान तृतीय रहा। निर्णायक अंतरराष्ट्रीय हॉर्स राइडर कैप्टन रामनरेश कठेरिया व उपेंद्र सिंह राना रहे। 

50 साल बाद फिर शुरू हुई घुड़दौड़ 
बटेश्वर के राम सिंह आजाद, बाह के राम किशन वैद्य आदि ने बताया कि 50 साल पहले मेले में घुड़दौड़ होती थी, फिर इसे बंद कर दिया गया। पहले इसमें पुलिस और सेना के घोडे़ भी दौड़ में शामिल होते थे। बाद में यह दौड़ बंद हो गई। दोबारा इसके शुरू होने से लोग उत्साहित दिखे। 

इससे पूर्व कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि प्राचीन बटेश्वर पशु मेले के संरक्षण की दिशा में जिला पंचायत ने ठोस पहल की है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि बटेश्वर मेले को भव्य बनाया जाएगा।  

पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह ने कहा कि बटेश्वर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर दर्ज कराने की हर संभव कोशिश होगी। मौके पर जिला पंचायत सदस्य महेश कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख लालसिंह चौहान, लालसिंह परिहार, सौदान सिंह भदौरिया, सोनू, दिनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed