फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horse died of Glanders disease, health department is conducting investigation

Agra News: ग्लैंडर्स रोग से मरा घोड़ा, स्वास्थ्य विभाग करा रहा जांच

Tue, 28 Mar 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Horse died of Glanders disease, health department is conducting investigation
कासगंज। जिले में घोड़ो में ग्लैंडर्स रोग का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमित निकले एक घोड़े की मौत होने और दो घोड़ों में संक्रमण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग का मानना है कि संपर्क में रहने वाले लोग इस बीमारी से संक्रमित हो सकते हैं। रोग के फैलने का खतरा देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में रहने वाले छह लोगों के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा है। दूसरी तरफ दो घोड़ों में संक्रमण की पुष्टि होने पर पशुपालन विभाग ने फिर से सैंपलिंग कराई है। विभाग अब पांच किमी दायरे में घोड़ा पालने वाले लोगों की जांच कराएगा।
विज्ञापन

सहावर के भिलौली में एक माह पहले घोड़े में ग्लैंडर्स रोग की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अमांपुर के ईशेपुर गांव निवासी राजकुमार के दो घोड़ों और उनके भाई बब्लू के अंदर भी इस बीमारी का संक्रमण मिला। इस पर पशुपालन विभाग ने सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा था। हिसार से आई जांच रिपोर्ट में राजकुमार के एक घोड़े में ग्लैंडस की पुष्टि हो गई, इसबीच यह घोड़ा मर चुका था। जबकि राजकुमार के दूसरे घोड़े और उनके भाई बब्लू की रिपोर्ट संदिग्ध आई है। फिर से सैंपल भेजने के निर्देश के बाद पशुपालन विभाग ने इन दोनों के सैंपल लेकर जांच को हिसार भेजे हैं।
विज्ञापन

हिसार से घोड़े में ग्लैंडर्स की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ईशेपुर गांव पहुंचकर संपर्क में आने वाले राजकुमार व उसके परिवार के छह सदस्यों की सैंपलिंग किया। इसके सैंपल भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। इन सभी सदस्यों पर विभाग की टीम निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोड़े में ग्लैंडर्स रोग की पुष्टि होने पर संपर्क में आने वाले छह लोगों की जांच कराने के लिए उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। ताकि लोगों की निगरानी की जा सकें। रिपोर्ट आने पर संक्रमित का उपचार किया जाएगा। ताकि अन्य लोगों में यह बीमारी न फैल सके-डा. सुनंदा, महामारी

रोग विशेषज्ञ ग्लैंडर्स से संक्रमित घोड़े की मौत हो चुकी है। जिन दो घोड़ों की रिपोर्ट संदिग्ध आई है उनके फिर से सैंपल लेकर जांच को भेजे गए है। विभाग पांच किमी दायरे में पलने वाले घोड़ों की सैंपलिंग कराएगा। सैंपल जांच के लिए हिसार भेजे जाएंगे-डा. मनोज अग्रवाल, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed