{"_id":"5e00b3a68ebc3e87b0706c46","slug":"horrific-accident-on-mathura-raya-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में भीषण हादसा, टैंकर से टकराया सवारियों से भरा टेंपो, चालक समेत सात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में भीषण हादसा, टैंकर से टकराया सवारियों से भरा टेंपो, चालक समेत सात की मौत
Tue, 24 Dec 2019 09:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 24 Dec 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त टेंपो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा-राया मार्ग पर गांव मल्है पेट्रोल पंप के पास सोमवार की शाम तारकोल से भरे टैंकर से टेंपो टकरा गया। हादसे में टेंपो चालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। भीषण हादसे में टैंकर 100 मीटर तक टेंपो को घसीटता ले गया।
चीख-पुकार सुनकर मौके पहुंचे लोगों ने टेंपो को काटकर फंसी सवारियों को निकाला गया। हादसा टेंपो के ओवरटेक करने से होना बताया गया है। राहगीरों की मदद से राया पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। टेंपो में नौ लोग सवार थे।
राया से नौ सवारियां भरकर शाम साढ़े तीन बजे टेंपो चालक मान सिंह मीणा (50) पुत्र अकाली निवासी नांगल मथुरा के लिए चला। टेंपो मथुरा-राया मार्ग पर गांव मल्है के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने लगा।

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
इसी बीच मथुरा की तरफ से जा रहे तारकोल से भरे टैंकर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज सुनकर राहगीर सहम गए। टैंकर 100 मीटर तक टेंपो को घसीटता हुआ ले गया। राहगीर टेंपो में फंसी सवारियों को निकालने जाने के लिए दौड़े, तबतक चालक टैंकर को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
सीओ महावन विजय शंकर मिश्र ने बताया कि टेंपो चालक समेत तीन की मौत मौके पर हो गई थी, जबकि तीन घायलों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो युवतियों को जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया, जिनमें एक युवती की मौत हो गई।
ये हुए हादसे का शिकार
टेंपो चालक मान सिंह मीणा (50) पुत्र अकाली निवासी नांगल मथुरा
शेर सिंह (42) पुत्र विजय सिंह निवासी भरतपुर, राजस्थान
सलमान (20) और धनिया (25) पुत्र राजेंद्र निवासी वाल्मीकि मोहल्ला मांट रोड राया, मथुरा
कुसुम पत्नी नानक निवासी ग्राम खप्परपुर, राया
मुस्कान पुत्री मंगल सिंह निवासी लक्ष्मीनगर, जमुनापार, मथुरा
धीरज निवासी बदायूं