{"_id":"5feaafad8ebc3e3f7d1e2138","slug":"horrefic-road-accident-at-agra-fatehabad-road-three-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कंटेनर की टक्कर से कार सवार तीन छात्रों की मौत, शोक में बाजार रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कंटेनर की टक्कर से कार सवार तीन छात्रों की मौत, शोक में बाजार रहा बंद
Tue, 29 Dec 2020 01:28 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:28 PM IST
सार
- पेट्रोल भराकर निकल रहे थे कार सवार
- साइकिल सवार भी आया चपेट में, अस्पताल में गंभीर
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत युवकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में डौकी थाना क्षेत्र के कुंडौल पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह कंटेनर की टक्कर लगने से कार सवार छात्र कृष्णकांत (15), आकाश (18) और प्रवीन (18) की मौत हो गई। तीनों कुंडौल गांव के निवासी थे। बताया गया है कि जैसे ही कार में पेट्रोल भराकर पंप से निकले।
ये भी पढ़ें- उम्मीद का उजियारा: लॉकडाउन से कारोबार में हुआ नुकसान, मेहनत से फिर पाया मुकाम
आगरा की ओर से आ रहे कंटेनर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। दुर्घटनाग्रस्त कार की चपेट में आने से साइकिल मिस्त्री भी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम भी लगा दिया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। टक्कर मारने वाले कंटेनर को चालक समेत पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
वृंदावन कुंभ मेला : श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैयारियां शुरू, आईजी ने निरीक्षण कर दिए निर्देश
पुलिस के मुताबिक डौकी थाना क्षेत्र के कुंडौल गांव निवासी कृष्णकांत पुत्र विजय सिंह, आकाश पुत्र पप्पू राम, प्रवीन पुत्र रामनिवास कार लेकर पेट्रोल भराने गए थे। पेट्रोल भराने के लिए जैसे ही युवक गांव जाने के लिए मुड़े। तभी कंटेनर ने इनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों छात्रों की मौके पर मौत हो गई। कार की चपेट में आने से साइकिल मिस्त्री रसीद पुत्र अजमेरी भी घायल हो गया।
उम्मीद का उजियारा: खुद का संकट दूर किया, लोगों को रोजगार भी दिया, मुसीबतों का सामना कर तलाशी 'नई राह'
मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों छात्रों के शव कार में फंस गए। जिन्हें गांववालों की मदद से पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद निकाला। पुलिस ने कंटेनर के चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे की सूचना पर पूर्व विधायक कालीचरण सुमन भी मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग की। एसपीआरए पूर्वी के वेंकट अशोक ने समझाकर लोगों को शांत कराया। इससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। शोक में कुंडौल बाजार भी बंद हो गया था। ग्रामीणों के मुताबिक कृष्णकांत कक्षा 9 और आकाश व प्रवीण कक्षा 12 के छात्र थे। तीनों सेना में भर्ती की तैयारी भी कर रहे थे।