{"_id":"643b87e93423219e6f066077","slug":"arun-aunt-who-shot-at-atiq-ashraf-shot-dead-told-this-story-2023-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Atiq Ahmad Killed: अतीक-अशरफ पर गोलियां दागने वाला अरुण कौन है? हमलावर की चाची ने बताई ये कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atiq Ahmad Killed: अतीक-अशरफ पर गोलियां दागने वाला अरुण कौन है? हमलावर की चाची ने बताई ये कहानी
Sun, 16 Apr 2023 11:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:00 AM IST
सार
Atiq Ahmed Shot: माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोलियां बरसाने वाले हमलावरों में से एक हमलावर अरुण कासगंज का रहने वाला है। रविवार सुबह पुलिस उसके घर पहुंची। उसकी पृष्ठभूमि के बारे में पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
हमलावर अरुण की चाची से बात करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Atiq Ahmed Shot: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात साढ़े 10 बजे अतीक और अशरफ को उस वक्त गोली मारी गई जब वे दोनों मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गए थे। मीडियाकर्मी बनकर आए तीन हमलावरों ने दनादन गोलियां बरसाईं। तीन हमलावरों में से एक हमलावर अरुण कासगंज जिले का रहने वाला है। उसका नाम सामने आने के बाद कासगंज पुलिस सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
आरोपी के घर पहुंची पुलिस
कासगंज पुलिस रविवार सुबह सोरों कोतवाली क्षेत्र के बघेला पुख्ता का निवासी अरुण मौर्य पुत्र हीरालाल के घर पहुंची। पुलिस टीम आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों ने अरुण की चाची लक्ष्मी देवी से बात की, तो उन्होंने बताया कि करीब नौ साल से अरुण गांव से बाहर है। 20 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। उसके दो बड़े भाई भी हैं, जो किसानी करते हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। इससे ज्यादा अरुण के बारे में उसे और कुछ भी जानकारी नहीं है।ये भी पढ़ें - Atiq Ahmed Shot Dead: शार्प शूटरों की तरह बरसाईं गोलियां, फिदायीन की तरह दिया वारदात को अंजाम
जांच में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए सीओ अजीत कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। मामला पूरा पता करने में थोड़ा समय लगेगा। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि अरुण लंबे समय से गांव में नहीं आया था। उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसका भी कारण स्पष्ट नहीं है।ये भी पढ़ें - दो महीने में माफिया साम्राज्य खत्म: उमेश पाल हत्याकांड के 50 दिन में अतीक-अशरफ और असद समेत छह आरोपियों की मौत