फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Honorarium should also be implemented for female mates

Agra News: महिला मेट के लिए भी लागू किया जाए मानदेय

Sun, 24 Sep 2023 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Sep 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
Honorarium should also be implemented for female mates
महिला मेट के लिए भी लागू किया जाए मानदेय
विज्ञापन


-प्रदेशीय महिला मेट जागरूकता कार्यक्रम में हुई चर्चा



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण योजना कार्मिक संघ द्वारा कुरावली रोड स्थित एक मैरिज होम में प्रदेश स्तरीय महिला मेट जागरुकता कार्यक्रम हुआ। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी प्रबोध ने कहा कि प्रदेश में महिला मेट के लिए मानदेय लागू किया जाना चाहिए। दैनिक मजदूरी से महिला मेटों को कोई लाभ नहीं होता है। महिलाओं के सम्मान के लिए मानदेय लागू करने की व्यवस्था होनी चाहिए।

सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विकास कार्य में मेट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिला मेट गंभीरता से सारा काम करती हैं। देहात में महिला मेट को उनकी मेहनत के हिसाब से मजदूरी नहीं मिल पाती है। महिला मेट के लिए प्रदेश में मानदेय की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस संबंध में संगठन द्वारा कई बार ज्ञापन दिए गए। संगठन को हर बार आश्वासन ही मिला। सरकार द्वारा प्रदेश में महिला मेट के लिए मानदेय की व्यवस्था आज तक लागू नहीं की गई है।
विज्ञापन


कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष सुविधा सिंह चौहान ने कहा कि महिला मेट को भी अन्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं दी जानी चाहिए। महिला मेट को भी सरकारी कर्मचारियों की तरह लाभ मिलना चाहिए। उनकी समस्याओं का वरीयता से समाधान होना चाहिए। जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा कि महिला मेट को मानदेय दिलाने के लिए जिले की महिला मेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। महिला मेट को भी महिला सशक्तीकरण के तहत सम्मान मिलना चाहिए। इस मौके पर अजय प्रकाश मौर्य, रविराज, पुनीत शर्मा, सुदेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed