फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   honor killing in mainpuri

बहन को प्रेमी से बात करते देख खो बैठा था आपा, पीटने के बाद यूं की हत्या

Thu, 11 Jan 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बिछवां (मैनपुरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बिछवां (मैनपुरी) Updated Thu, 11 Jan 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
honor killing in mainpuri
हत्या - फोटो : DEMO Pics
मैनपुरी में थाना बिछवां क्षेत्र के सुल्तानगंज में झूठी शान के लिए भाई ने ही बहन चीनी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। घिनौने कृत्य को छिपाने के लिए उसने ही आत्महत्या का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


पुलिस भी अब ऑनर किलिंग की बात स्वीकार कर चुकी है। एएसपी ने बताया कि भाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सुल्तानगंज गांव निवासी पप्पू चक की 21 वर्षीय पुत्री चीनी की संदिग्ध परिस्थिति में नौ जनवरी की रात मौत हो गई थी। युवती के भाई ने पुलिस को बहन द्वारा आत्महत्या करने की बात बताई थी। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो मामले में मृतका का भाई हत्या में शामिल मिला। पुलिस ने भाई राहुल के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सहयोगियों के बारे में पता लगाकर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की बात कह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला

मृतका चीनी के प्रेम संबंध गांव के ही एक युवक के साथ थे। यह बात घरवालों को पसंद नहीं थी। इस वजह से उसकी दूसरी जगह शादी कर रहे थे। कई बार उसके साथ पहले भी मारपीट की गई। बताते हैं कि घटना के दिन चीनी फोन पर बात कर रही थी। 

यह देखकर भाई आपा खो बैठा। मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। चीनी की हत्या के बाद उसका शव को चोरी छिपे दफनाने की भी तैयारी की जा रही थी। इस बीच प्रेमी ने पुलिस को फोन कर हकीकत बता दी थी। इस वजह से हत्या का ये राज दफन नहीं हो सका।

एएसपी मैनपुरी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर मामला ऑनर किलिंग का है। मृतका के भाई के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed