{"_id":"60c3a1758ebc3e52306ebde7","slug":"honeycomb-industries-will-get-wings-work-starts-in-379-new-units-agra-news-agr4953413136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागनगरीं के उद्योगों को लगेंगे पंख, 379 नई इकाईयों में काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागनगरीं के उद्योगों को लगेंगे पंख, 379 नई इकाईयों में काम शुरू
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में मध्यम, लघु, सूक्ष्म श्रेणी की नई 379 इकाईयों में उत्पादन जल्द शुरू होगा। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। गत वित्त वर्ष के दौरान स्वरोजगार योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुंचाने के कारण शासन ने फिरोजाबाद के जिला उद्योग विभाग को टॉप टेन की सूची में रखा है।
शासन की प्राथमिकता वाली स्वरोजगार योजनाओं को अमली जामा पहनाने में जिला के उद्योग विभाग को प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल किया गया है। प्रदेश के 32 जिलों को पछाड़कर कांच नगरी के उद्योग विभाग ने गत वित्तीय वर्ष में मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म श्रेणी 379 स्थापित कराईं। अनुदान वितरण संबंधी प्रदेश सरकार की रेटिंग में कांच नगरी को आगरा के बाद दूसरे पायदान पर रखा गया है।
-वित्तीय वर्ष 2020-21जिला में कुल स्थापित इकाईयों की संख्या-379
-ओडीओपी योजना-117 इकाई स्थापना पर 5.93 लाख की सब्सिडी
- मुख्यमंत्री स्वरोजगार-111 इकाई स्थापना पर 2.94 लाख की सब्सिडी
- पीएमजीईपी- 151 इकाई स्थापना पर 5.63 लाख की सब्सिडी
कांच हस्तशिल्प एवं कलात्मक चूड़ी उद्योग को बढ़ावा
जानकारी के अनुसार जिले के युवाओं में कांच निर्मित मूर्ति, खिलौना एवं हस्तशिल्प के जरिए बनने वाले उत्पादों के निर्माण में खासी रुचि है। बाजार में उपहार सामग्री की दुकानों पर कांच के खिलौना की डिमांड बढ़ने के साथ ही स्वरोजगार स्थापना के इच्छुक युवाओं का रुझान भी हस्तशिल्प एवं कलात्मक चूड़ी उद्योग केे ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
वर्तमान समय में परंपरागत कांच उत्पादों के साथ ही मूर्ति, खिलौना के अलावा कलात्मक चूड़ी व कांच के कढ़ा की डिजाइनों में भी इजाफा हुआ है। युवा तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं। यह कांच नगरी फिरोजाबाद के लिए अच्छा संकेत है।
संदीप यादव सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र