{"_id":"5c0d0d5fbdec22419677eeca","slug":"home-minister-rajnath-singh-gives-advise-to-pakistan-over-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह का बड़ा बयान- पाकिस्तान मदद तो मांगे, करें देंगे आतंकियों का खात्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ सिंह का बड़ा बयान- पाकिस्तान मदद तो मांगे, करें देंगे आतंकियों का खात्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 09 Dec 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (फाइल)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब अफगानिस्तान में तालिबान से लड़ाई को अमेरिका की मदद ली जा सकती है तो आतंकवादियों से लड़ने को पाकिस्तान भारत से मदद क्यों नहीं मांग सकता। हम मदद करेंगे भी, लेकिन पाकिस्तान को भरोसा दिलाना होगा कि वो अपनी जमीन पर आतंकियों को पनपने नहीं देगा।
रविवार को जीएलए यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से बातचीत तभी होगी जब वो आतंकियों के खिलाफ लड़ाई शुरू करेगा। अगर वो अपने यहां आतंकियों से लड़ नहीं पा रहा है। तो भारत से मदद मांगे। हम मदद देने को तैयार हैं। भारतीय सेना पाक में घुसकर आतंकियों का सफाया भी कर देगी।
उन्होंने कहा कि जब अफगानिस्तान तालिबानों से नहीं लड़ पाया तो उसने अमेरिका की मदद मांगी थी। अमेरिका ने मदद भी की। काफी हद तक तालिबानों को सफाया हो रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का माहौल फिलहाल है नहीं। बातचीत तभी हो सकती है जब पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन
दिल्ली में हुई धर्मसभा के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर किसी को आपत्ति होनी भी नहीं चाहिए। लोग अपनी बात रख रहे हैं। चुनावों के सवाल पर कहा कि भाजपा की कोशिश रही कि अधिक से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार बने। 11 दिसंबर को आने वाले नतीजे स्थिति को साफ कर देंगे।