{"_id":"61b6bf009260087cdb5dd58f","slug":"home-minister-amit-shah-meeting-will-in-mathura-for-jan-vishwas-yatra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन विश्वास यात्रा: ब्रज भूमि से उत्तर प्रदेश की जीत का रास्ता निकालने में जुटी भाजपा, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन विश्वास यात्रा: ब्रज भूमि से उत्तर प्रदेश की जीत का रास्ता निकालने में जुटी भाजपा, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे जनसभा
Mon, 13 Dec 2021 09:03 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 13 Dec 2021 09:03 AM IST
सार
श्रीकृष्ण की नगरी से जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ और गृहमंत्री का हरी झंडी दिखाना भाजपा की रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देश के गृहमंत्री अमित शाह 19 दिसंबर को जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह दूसरी यात्रा मथुरा से निकलते हुए 25 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेगी, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा प्रस्तावित है। जिला और महानगर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मथुरा से चलने के बाद भाजपाई जगह-जगह पर प्रदेश सरकार के कामों को गिनाते हुए लखनऊ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
रामलीला ग्राउंड में जनसभा
भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि दोबारा उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। शहर के रामलीला ग्राउंड में गृहमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा जैंत, चौमुहां, छाता, शेरगढ़, नौहझील, बाजना, मांट, राया, होते हुए हाथरस जाएगी। इस यात्रा में हाथरस, अलीगढ़ मथुरा से 25 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
कमेटियों का गठन
जिला यात्रा प्रमुख मुकेश वार्ष्णेय को नियुक्त किया गया है। यात्रा-2 के लिए सभी व्यवस्थाओं के लिए कमेटियों का गठन किया जा रहा है। यह जन आशीर्वाद यात्रा-2 मथुरा से एक नया संदेश लेकर जाएगी। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि गृहमंत्री की जनसभा और जन विश्वास यात्रा ऐतिहासिक होगी। इसके लिए भाजपाई पूरे दमखम से सफल बनाने के लिए वार्ड और बूथ स्तर पर जुट गए हैं। सभी को जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार आएंगे अमित शाह मथुरा
देश के गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार अमित शाह मथुरा आ रहे हैं। उससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते साल 2017 में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के चुनाव प्रचार में रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने आए थे। श्रीकृष्ण की नगरी से जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ और गृहमंत्री का हरी झंडी दिखाना भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। भाजपा ने श्रीकृष्ण मंदिर के मुद्दे को धीरे-धीरे उठाना शुरू कर दिया है। वहीं यहां के विधायक व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की जमीन को भी मजबूती देना चाहते हैं। मालूम हो कि प्रदेश के सीएम अब तक यहां 18 बार आ चुके हैं।
आगरा: शहीद पिता की कैप पहनकर आठ साल के बेटे ने दी अंतिम सलामी, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें