फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home guards of the district will conduct elections in Delhi

Agra News: जनपद के होमगार्ड कराएंगे दिल्ली में चुनाव

Mon, 28 Nov 2022 04:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Home guards of the district will conduct elections in Delhi
कासगंज। दिल्ली में होने वाले निकाय चुनाव एवं मैनपुरी में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए जनपद से फोर्स भेजा जाएगा। यह फोर्स 16 बसों में 1 दिसंबर को जनपद से दिल्ली और मैनपुरी के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली निकाय चुनावों के लिए जनपद से 320 होमगार्ड को लगाया गया है। यह होमगार्ड एक दिसंबर को जनपद से 8 बसों में रवाना होकर दिल्ली पहुंचेंगे। वहां निकाय चुनाव संपन्न होने तक ड्यूटी करेंगे। मैनपुरी लोकसभा उपचुनावों के लिए जनपद से 38 उपनिरीक्षकों एवं 323 कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई हैं। जो एक दिसंबर को जनपद से रवाना होंगे। उन्हें मैनपुरी पहुंचाने के लिए 8 बसों को लगाया गया है। ये बसें चुनाव संपन्न होने तक वहीं रहेंगी।
विज्ञापन

बसों की किल्लत का करना पड़ सकता है सामना
सहालगों का सीजन चल रहा है। डिपो की 8 बसों पहले ही बेड़े से खटारा होने के कारण बाहर की जा चुकी हैं। अब 16 बसें और चुनाव ड्यूूटी में लग गई हैं। जो एक दिसंबर को जनपद से फोर्स लेकर दिल्ली और मैनपुरी रवाना हो जाएंगी। डिपो पर बसों की संख्या कम होने के कारण बसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के आंकड़े एक नजर में
- 63 बसें हैं निगम के बेड़े में
- 8 बसें कंडम होने से हटी बेड़े से
- 16 बसें चली जाएंगी चुनाव ड्यूटी में
- 39 बसें निगम की 1 दिसंबर को रह जाएंगी शेष
- 19 बसें हैं अनुबंधित
- 58 बसें होंगी 1 दिसंबर को डिपो के बेड़े में
- चुनाव ड्यूटी में बसों के चले जाने के बाद यात्रियों को दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी। बसों की कमी को पूरा करने के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जरूरत होने पर अन्य मार्गों से बसों को हटाकर भीड़ वाले मार्गों पर लगाया जाएगा। - संजीव कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed