फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home guard used to act in tantra, used to make illicit relations with women

तंत्र क्रिया करता था होमगार्ड, महिलाओं से बनाता था अवैध संबंध

Thu, 12 May 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Home guard used to act in tantra, used to make illicit relations with women
कासगंज। अवैध संबंधों में हत्या का शिकार हुए होमगार्ड बुधसेन के कारनामों का चिट्ठा भी पुलिस पूछताछ में सामने आया है। होमगार्ड बुधसेन तंत्र क्रिया करता था और अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाली महिलाओं से अवैध संबंध बनाता था। कई महिलाओं से उसके अवैध संबंध थे। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि काली नदी के किनारे तंत्र प्रक्रिया के लिए उसने एक थान बना रखा था। पति के उत्पीड़न से तंग और बच्चा न होने की समस्या लेकर तमाम महिलाएं पहुंचतीं थीं।
विज्ञापन

जिन्हें वह तंत्र प्रक्रिया के माध्यम से चंगुल में फंसाता था। तमाम लोगों का जमावड़ा उसके पास लगा रहता था। गिरफ्तार हुए हत्यारोपी दोस्त मदनलाल उर्फ पुत्तूलाल ने पुलिस पूछताछ में यह सारी जानकारियां दीं। बताया गया कि सुबह से ही उसके थान पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू होता था। कभी वह तंत्र प्रक्रिया ब्रह्म मुहूर्त में करता था तो कभी देर रात्रि में। इसके अलावा थान पर भंडारे आदि के आयोजन भी वह अक्सर करता था। लोग उसे भगत कहकर भी बुलाते थे।
विज्ञापन

चांद मियां को बकरी बांधने के लिए दी थी जगह
कासगंज। हत्या का शिकार हुआ युवक चांदमियां शहर से अपनी बकरियों को लेकर ढिलावली गांव में जाता था। चांदमियां के साथ उसके पिता रहीस अहमद भी जाते थे। चांदमियां ने हत्यारोपी मदनलाल से बकरी रखने के लिए जगह मांगी। बार-बार कहने पर मदनलाल ने अपने घर के बाहर बकरी बांधने के लिए जगह दे दी। चांदमियां बकरी चराने के लिए ढिलावली में ही रहने लगा और इसी बीच उसके संबंध मदनलाल की पुत्री से हो गए। अवैध संबंधों की जानकारी होने के बाद चांदमियां की पिटाई की और उसे घर से भगा दिया, लेकिन वह बार-बार गांव में और घर के आसपास मंडराता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की जानकारी होने पर परिवारीजन पुलिस से कर रहे थे शव दिखाने की मांग
कासगंज। एक दिन पूर्व कोतवाली पुलिस ने जब चांदमियां के पिता और परिजन को उसकी हत्या की जानकारी दी तो परिवार के लोग सकते में आ गए। परिवार की महिलाएं व मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर कोतवाली पहुंचे, लेकिन वह इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे कि उनके बेटे की हत्या हुई है। वह बार-बार पुलिस से मांग कर रहे थे कि उनके बेटे का शव दिखाया जाए। चांद मियां के पिता रहीस अहमद, उनकी पत्नी व परिवार के अन्य लोग कभी कोतवाली तो कभी कलक्ट्रेट के चक्कर लगा रहे थे। पुलिस ने समझा बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed