फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home Guard commits suicide at Fariha police station in Firozabad

फिरोजाबाद: फरिहा थाने में होमगार्ड ने फांसी लगाकर दी जान, मानसिक रूप से बताया जा रहा बीमार

Mon, 15 Feb 2021 11:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Home Guard commits suicide at Fariha police station in Firozabad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के फरिहा थाना प्रांगण में होमगार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही एसएसपी सहित अन्य अधिकारी थाना फरिहा पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि होमगार्ड मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन


थाना एका के मोहल्ला एका निवासी राकेश बाबू यादव (45) पुत्र फूल सिंह यादव होमगार्ड के पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी थाना फरिहा में चल रही थी। वह घर से 13 फरवरी को ड्यूटी पर थाना पर आया था। 
विज्ञापन


दो दिन तक घर वापस नहीं पहुंचा। सोमवार की शाम को करीब 7:30 बजे होमगार्ड का शव थाना प्रांगण स्थित पुरानी बिल्डिंग में खूंटी पर गमछे से फांसी का फंदे पर लटका मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसएसपी अजय कुमार, एसपी देहात राजेश कुमार,सीओ जसराना प्रीति सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटा नीतू यादव का कहना है वह मानसिक रूप से बीमार थे। 


उनका इलाज आगरा चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि होमगार्ड में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह मानसिक रूप से बीमार बताए जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed