फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home guard allowance was grabbed by forgery two sued

आगरा: फर्जीवाड़ा कर होमगार्ड का भत्ता हड़पा, मुख्यालय से जांच के बाद दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 18 Oct 2021 10:35 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 18 Oct 2021 10:35 AM IST
सार

जिला कमांडेंट संतोष कुमार ने बताया कि विभागीय जांच में दो लोग दोषी पाए गए थे, इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को पहले की बर्खास्त किया गया है।

विज्ञापन
Home guard allowance was grabbed by forgery two sued
होमगार्ड कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना लोहामंडी में होमगार्ड का लाखों रुपये का भत्ता हड़पने के मामले में भूतपूर्व अवैतनिक कंपनी कमांडर सत्यवीर सिंह, भूतपूर्व अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर देवेंद्र पाल सिंह और अज्ञात बैंक कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला कमांडेंट होमगार्ड संतोष कुमार की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करना और सरकारी धन का गबन करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को विभाग से पूर्व में बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

होमगार्ड का ड्यूटी भत्ता हड़पने का मामला वर्ष 2010 और 2012 के दौरान का है। होमगार्ड की सी कंपनी के कमांडर सत्यवीर सिंह और सहायक कंपनी कमांडर देवेंद्र सिंह ने मंडी समिति और पुलिस लाइन में ड्यूटी देने वाले कई होमगार्ड का भत्ता हड़प लिया था। खाते में रकम नहीं पहुंचने पर होमगार्ड ने इसकी शिकायत तत्कालीन अधिकारियों से की। कुछ होमगार्ड कोर्ट में भी गए। इसके बाद विभाग ने जांच कराई। आरोपियों को बर्खास्त कर दिया गया। थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


बैंक को भेजते थे गलत जानकारी
होमगार्ड का भत्ता उनके बैंक खाते में जमा कराया जाता है। इसके लिए बैंक को होमगार्ड के बैंक खाते का विवरण भेजा जाता है। खाता नंबर मिलने पर बैंक राशि ट्रांसफर कर देता है। आरोपी बैंक को भेजे जाने वाले विवरण में होमगार्ड का खाता नंबर और नाम बदल देते थे। इसके लिए सफेदा लगाते थे। इससे रकम ड्यूटी नहीं करने वाले होमगार्ड के खाते में जाती थी। इसके बाद आरोपी उस होमगार्ड से संपर्क करते थे। उससे गलती से रकम ट्रांसफर होने की कहते और उससे लेकर पैसा अपने पास ही रख लेते। बैंककर्मियों की भी मिलीभगत रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिकायत के बाद जांच की गई थी
मुख्यालय में शिकायत के बाद जांच की गई थी। कंपनी कमांडर रहे सत्यवीर सिंह और सहायक कंपनी कमांडर देवेंद्र सिंह विभागीय जांच में दोषी मिले। इस पर उनके खिलाफ थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। -संतोष कुमार, जिला कमांडेंट होमगार्ड

किसानों की जीत: इनर रिंग रोड घोटाले में एफआईआर के लिए प्रशासन ने दी तहरीर, 26 दिन से दे रहे थे धरना

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed