आगरा: कोरोना से बचाव का टीका लगवा लें, नहीं तो बंद हो जाएगी एलपीजी सिलिंडर की होम डिलीवरी
अगर आपने कोरोना से बचाव के लिए टीका नहीं लगवाया है तो आज ही लगवा लें। नहीं तो एलपीजी सिलिंडर लेने गोदाम जाना पड़ेगा। सिलिंडर की होम डिलीवरी उन्हीं के लिए होगी, जो टीकाकरण करा चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में जिला प्रशासन की ओर से कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी संजीव सिंह ने शुक्रवार को एलपीजी सिलिंडर वितरकों व कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में कहा गया कि कोरोना टीकाकरण कराने का प्रमाणपत्र देने वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर के उपभोक्ताओं को ही होम डिलीवरी दी जाए। जिसने टीका नहीं लगवाया है, उसे गोदाम सिलिंडर लेने जाना पड़ेगा।
होम डिलीवरी के लिए टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना होगा
जिला आपूर्ति अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि वितरकों से ऑनलाइन सिलिंडर की बुकिंग कराने पर उपभोक्ता को इस संबंध में संदेश देने के लिए कहा गया है। उनसे व्हाट्सएप नंबर (जो कि वितरक की ओर से जारी किया जाना है) पर कोरोना टीकाकरण का प्रमाणपत्र मांगें। प्रमाणपत्र आने पर ही होम डिलीवरी कराएं।
उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति को टीका लगवाना चाहिए। अभी भी लोग टीका लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं। जो कि ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि घरेलू एलपीजी के करीब 10 लाख कनेक्शन हैं। इतने घरों में टीकाकरण कराने का संदेश पहुंचाया जा सकता है।
राशन की दुकानों पर भी टोक रहे
राशन की दुकानों पर पहुंचने वाले कार्डधारकों को भी टीका लगवाने के लिए टोका जा रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि अधिकतर दुकानों पर ही वितरण दिवस पर टीकाकरण करवाने की व्यवस्था की गई है। एएनएम को भी बैठाया जा रहा है। राशन देने से पहले टीकाकरण कराने के संबंध में भी जानकारी की जा रही है।
41,914 लोगों को लगाया गया टीका
जिले में शुक्रवार को कुल 41,914 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 21,543 लोगों को टीके का पहला डोज और 20,371 को दूसरा डोज लगाया गया। जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 33.97 लोगों को टीका लगना है।