{"_id":"5eb901d8f51763370868955d","slug":"home-delivery-of-liquor-not-allowed-in-uttar-pradesh-amid-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: उत्तर प्रदेश में नहीं होगी शराब की होम डिलीवरी, आबकारी मंत्री ने कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: उत्तर प्रदेश में नहीं होगी शराब की होम डिलीवरी, आबकारी मंत्री ने कही यह बात
Mon, 11 May 2020 01:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 May 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी। प्रदेश के आबकारी मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल यूपी में ऐसी कोई व्यवस्था लागू नहीं की जाएगी। इससे पूर्व उन्होंने शराब की होम डिलीवरी की व्यवस्था पर विचार करने की बात कही थी।
प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने शनिवार को कहा था कि प्रदेश में शराब की होम डिलीवरी पर विचार किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने उन प्रदेशों के अनुभवों के आधार पर निर्णय लेने की बात कही थी, जिन्होंने होम डिलीवरी शुरू की है।
'अच्छे नहीं रहे दूसरे प्रदेशों के अनुभव'
रविवार को उन्होंने मैनपुरी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि उत्तर प्रदेश में शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिन प्रदेशों ने होम डिलीवरी शुरू की है, उनके अनुभव खराब रहे हैं। ऐसे में इसे लागू किया जाना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। धीरे-धीरे कारखाने खोलने की अनुमति दी गई है। हालात सामान्य होने में समय लगेगा। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से नियमों का पालन करने की भी अपील की।