फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi Travel Rush: Long Train Waiting Lists and Soaring Bus Fares Leave Passengers Struggling

Holi 2026: होली पर घर जाने वालों को तगड़ा झटका, ट्रनों में सीटें फुल; ऑनलाइन बस बुकिंग के किराए भी बढ़े

Sat, 28 Feb 2026 12:23 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 12:23 PM IST
सार

होली की छुट्टी पर घर जाने वालों की राह आसान नहीं है। ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट इतनी लंबी हो गई है कि सीट भी नहीं मिल रही है। ऑनलाइन बस बुकिंग के किराए भी बढ़ा दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Holi Travel Rush: Long Train Waiting Lists and Soaring Bus Fares Leave Passengers Struggling
होली के चलते रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती यात्रियों की भीड़

विस्तार

 होली की छुट्टी पर घर जाने वालों की राह आसान नहीं रह गई है। ऑनलाइन बसों की बुकिंग के किराए बढ़ गए हैं। एप के माध्यम से वाहन बुकिंग करने वालों ने भी ऐसा ही किया है। वहीं ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बहुत लंबी है।
विज्ञापन


खासतौर पर लोगों को अपने परिवार के साथ घर लौटने में कठिनाई हो रही है। रेलवे में सीटों की उपलब्धता नहीं हो पा रही है, जिससे लोग परेशान हैं। कई यात्रियों को तो सीट उपलब्धता न होने के कारण अपनी टिकटें रद्द करनी पड़ रही हैं। रोडवेज में बसों की संख्या सीमित होने के कारण उनकी सेवाओं पर भी दबाव बढ़ गया है। इस स्थिति में यात्री घर पहुंचने के लिए किसी भी विकल्प का सहारा ले रहे हैं, लेकिन सभी विकल्प महंगे और मुश्किल हो गए हैं। ऐसे में लोगों के सामने दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन






 

हालांकि दूसरी ओर रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई 13 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। वहीं रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि होली पर 200 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है 614 के फेरे सवा गुने बढ़ाए गए हैं। सभी चालक-परिचालकों कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

परिवार संग जाना था घर
 मुगलसराय निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि बुकिंग का किराया बढ़ा है। खैर किराए में तो हर बार बढ़ोतरी होती है। मुझे होली पर अपने घर जाना था। ट्रेन में वेटिंग लंबी है सीट नहीं मिल रही। बसों में भी मंहगा किराया है। इस बार घर पहुंचना मुश्किल है। 
विज्ञापन

ट्रेनों में नहीं है सीट
प्रतापगढ़ के रहने वाले पवन पांडेय का कहना है कि मुझे अपने घर प्रतापगढ़ जाना था। ऑनलाइन बुकिंग महंगा है। ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है। अब क्या करें, बहुत दिक्कत है। अन्य विकल्प की तलाश कर रहे हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed