फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   HOLI SECURITY MANAGEMENT, 8 ZONE AND 26 SECTERS DEVIDATION

होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को 8 जोन और 26 सेक्टर में बंटा जिला

Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
HOLI SECURITY MANAGEMENT, 8 ZONE AND 26 SECTERS DEVIDATION
कासगंज। जिले में होली पर्व पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिले को आठ जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया है। डीएम हर्षिता माथुर और एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने जिले के लोगों से अपील की है कि होली के पर्व को सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाएं।
विज्ञापन

जिले में 1447 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। सभी होलिका दहन वाले स्थानों पर पुलिसबल की तैनाती की है। जहां जिस समय होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है उसी के अनुरूप होलिका दहन होगा। जिले में होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 25 इंस्पेक्टर, 160 उपनिरीक्षक, 375 हेड कांस्टेबल, 550 कांस्टेबल, 80 महिला कांस्टेबल और 300 होमगार्डों को होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा जिले के सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी होली पर्व पर भ्रमणशील रहेंगे। सभी जोन और सेक्टर में शांति व्यवस्था के लिए अफसरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम पर कर सकते हैं शिकायत
कासगंज। एएसपी अनिल कुमार ने कहा कि जिले में होली पर्व के लिए पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसी भी असुविधा की स्थिति में कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकते है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कच्ची शराब की बिक्री या बनने की सूचना भी कंट्रोल रूम कंट्रोल नंबर 9454417386 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में होली पर्व सभी लोग मिलजुल कर मनाएं। इसमें शांति और सद्भावना बनी रहे। कोई किसी पर जबरन रंग न डाले। होली पर्व पर शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सभी जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं। - हर्षिता माथुर, डीएम।

- जिले को होली पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए आठ जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी जनपदवासी शांति के साथ पर्व मनाएं। सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed