{"_id":"5e652a438ebc3eeb6634680e","slug":"holi-mainpuri-news-agr4330195188","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर गुलजार हुए बाजार, खूब हुई रंग और गुलाल की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर गुलजार हुए बाजार, खूब हुई रंग और गुलाल की बिक्री
विज्ञापन
08एमएनपी-07- शहर में होली के त्योहार को लेकर रंग व गुलाल खरीदते लोग
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। होली के आगमन को लेकर बाजार गुलजार हैं। रविवार को छुट्टी के चलते लोगों ने रंग और गुलाल की खूब खरीदारी की। गुजिया व मिठाइयों की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। गन्ना और जौ की बाल की भी बिक्री हुई।
होली के पर्व के लिए हर घर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह है। रंगों के त्योहार को खास बनाने के लिए लोगों ने जमकर रंग, गुलाल और पिचकार की खरीदारी की। बिक्री को देखते हुए ही बाजारों में सुबह सात बजे से ही दुकानें सज गई थीं। बाजार में पचास रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की डिजाइनर पिचकारी की मांग रही। उपलब्ध थी। रंगों की अपेक्षा लोगों ने गुलाल को प्राथमिकता दी। बाजार में 50 रुपये प्रति किलो से लेकर दो सौ रुपये प्रति किलो तक का गुलाल दुकानों पर उपलब्ध था। साधारण गुजिया के साथ-साथ बाजार में मिलने वाले चॉकलेट गुजिया भी लोगों को खूब लुभा रही हैं।
कलर शॉट पहली पसंद
होली पर कलर शॉट लोगाें को पसंद आ रहे हैं। इन पटाखों के चलने पर इनसे रंगों की बौछार होती है। बाजार में 50 रुपये से लेकर दो हजार रुपये की कीमत के रंगीन पटाखे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
जौ की बाल और गन्ने की बढ़ी मांग
होली पर परंपरा है कि नए अनाज के रूप में जौ की बाल और गन्ना अर्पित किया जाता है। ऐसे में अभी से बाजारों में जौ की बाल और गन्नों की बिक्री शुरू हो गई है। शहर के घंटाघर पर दिन भर लोग गन्ना और जौ की बाल की खरीदारी करते रहे। विक्रेता भी इनकी अच्छी कीमत वसूल रहे हैं। जौ की बाल जहां 50 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध करा रहे हैं तो वहीं गन्ने की कीमत भी 15 से 20 रुपये तक है।
सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त
होली की खरीदारी के चलते बाजारों में अधिक भीड़ उमड़ रही है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन भी सख्त है। कहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रविवार को शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। वे सभी हरकतों पर नजर बनाए रहे। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने चेकिंग भी की, हालांकि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई।