फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi

होली के स्थान को लेकर बिगड़ा मामला

Sun, 08 Mar 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
holi
08एमएनपी-23-एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव बघिरुआ में होली की जगह के विवाद की सूचना पर पहुंचे एसडीएम जानक? - फोटो : MAINPURI
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र में होलिका दहन के स्थान को लेकर दो पक्षों के बीच में विवाद हो गया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चिन्हित स्थल पर ही होली रखवाई गई। लोगों से बात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बघिरुआ में होलिका दहन के लिए चिन्हित स्थल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने नियत स्थान से होली को हटा दिया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम एसके सोनी से की थी। एसडीएम ने रविवार को मौके पर पहुंच कर नियत स्थान पर होली को रखवाया। साथ ही लोगों से कहा कि वह होली पर किसी भी तरह का विवाद न करें। होली हटाने वाले शख्स को हिदायत दी, कि अगर कोई विवाद किया तो बख्शा नहीं जाएगा। एसडीएम ने बताया कि गांव निवासी रामचंद्र का करीब 10 बिसवा का पट्टा है। मौके पर वह करीब दो बीघा जमीन पर कब्जा किए हुए है। उसने जगह को अपना बताते हुए होली को हटा दिया था। उधर रामचंद्र ने बताया कि जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए कि न्यायालय में चल रहे वाद के आधार पर जांच कर जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed